फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरी-केदार धाम में बर्फबारी, देखें मनमोहक नजारे

Sun, 30 Apr 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/जोशीमठ/उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/जोशीमठ/उत्तरकाशी Updated Sun, 30 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Snow fall in badrinath and kedarnath
kedarnath - फोटो : amarujala

केदारनाथ और बदरीनाथ में कपाट खुलने से ऐन पहले तेज बर्फबारी होने से दोनों धामों में यात्रा तैयारियां प्रभावित हुई हैं। केदारनाथ में रविवार को सुबह सात से 10 बजे के बीच तेज बर्फबारी हुई। इसके बाद दोपहर से शाम तक हल्की बर्फबारी जारी रही। देर शाम तक धाम में चारों ओर एक फुट तक नई बर्फ जम चुकी थी। 

Snow fall in badrinath and kedarnath
kedarnath - फोटो : amarujala

केदारनाथ में पिछले छह दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रविवार को धाम में मौजूद प्रशासन और बीकेटीसी की टीम भी मौसम खुलने का इंतजार करती रही। निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि खराब मौसम के कारण यात्रा तैयारियों के साथ पुनर्निर्माण कार्य भी ठप हो गए हैं।

Snow fall in badrinath and kedarnath
kedarnath
बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट तीन मई को खुल रहे हैं, जबकि बदरीनाथ यात्रा भी छह मई से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Snow fall in badrinath and kedarnath
badrinath - फोटो : amarujala

चमोली जिले में रविवार को दिनभर मौसम खराब रहा। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गोरसों बुग्याल, रामणी टॉप समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ धाम में करीब एक फुट तो हेमकुंड साहिब में डेढ़ फुट नई बर्फ जम गई है। बर्फबारी होने से बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं, जबकि हेमकुंड साहिब मार्ग से सेना की टीम बर्फ हटाने का काम भी शुरू नहीं कर सकी। टीम घांघरिया में डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
Snow fall in badrinath and kedarnath
badrinath - फोटो : amarujala

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बारिश के साथ ही हल्की बर्फबारी हुई है। हालांकि, बर्फ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। sग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को आंशिक क्षति पहुंची है। मौसम ठंडा होने से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंच रहे श्रद्धालु बेहद उत्साहित नजर आए। गुजरात से आए कांति लाल, कंचन आदि ने गंगोत्री से लौटने के बाद बताया कि गंगोत्री धाम में काफी ठंडा है। बारिश होने के कारण दिन में भी कंपकंपाती ठंड हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed