फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel: सुर्खियों में आया गुमनाम सिलक्यारा, लोग टकटकी लगाए कर रहे मजदूरों के बाहर आने का इंतजार

Sat, 25 Nov 2023 08:12 AM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, अमर उजाला, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।
अजय कुमार, अमर उजाला, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Nov 2023 08:12 AM IST
विज्ञापन
Silkyara village made headlines in India and abroad Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation
सिलक्यारा में सुरंग - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री हाईवे के निकट छोटे से गांव सिलक्यारा को सुरंग हादसे ने बड़ी पहचान दी है। हादसे के बाद गुमनाम सा यह गांव देश-विदेश की सुर्खियां में रहा। हैशटैग उत्तरकाशी रेस्क्यू से इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अब तक चार हजार से ज्यादा पोस्ट की जा चुकी हैं, जबकि गूगल पर उत्तराखंड टनल लेटेस्ट न्यूज कीवर्ड से इस हादसे से जुड़ी खबरों को 13 दिन में 20 हजार से अधिक बार सर्च किया गया है।



12 नवंबर को बड़ी दिवाली के दिन यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा बैंड के निकट निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन से 41 श्रमिक सुरंग के अंदर ही फंस गए। इसके बाद यह खबर बहुत तेजी से देश-विदेश में फैली।

पिछले 12 दिनों से सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने लिए केंद्र व राज्य की करीब 19 एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। देशभर से कई बड़ी मशीनें यहां ड्रिलिंग और बोरिंग के लिए पहुंचाई गईं। देश के कई बड़े वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञ भी सिलक्यारा पहुंचे।

Silkyara village made headlines in India and abroad Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation
सिलक्यारा में सुरंग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, विदेशी एक्सपर्ट भी बुलाए गए। हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन को कवर करने के लिए देश-विदेश के तमाम बड़े मीडिया संस्थान सिलक्यारा पहुंचे।

Silkyara village made headlines in India and abroad Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

इसके अलावा राज्य व केंद्र के कई बड़े अफसरों के साथ मंत्री भी यहां पहुंचे। सोशल मीडिया पर नजर डालें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटैग उत्तरकाशी रेस्क्यू से शुक्रवार शाम तक 4,972 पोस्ट हो चुकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Silkyara village made headlines in India and abroad Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

वहीं, गूगल पर उत्तराखंड टनल लेटेस्ट न्यूज कीवर्ड को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने खोजा है।

ये भी पढ़ें...सुरंग पर निगाहें: तस्वीरें कह रहीं...कब मिटेंगी दूरियां, 41 जिंदगियां आजाद होने को बेकरार, अच्छी खबर का इंतजार

विज्ञापन
Silkyara village made headlines in India and abroad Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation
इंतजार में बैठे श्रमिक। - फोटो : amar ujala
सिलक्यारा में निर्माणाधीन जिस सुरंग में हादसा हुआ, वह चारधाम महामार्ग परियोजना में निर्माणाधीन राज्य की सबसे लंबी 4.5 किमी है। इसका निर्माण मार्च 2024 तक पूरा होना था, लेकिन हादसे के बाद अब इसका निर्माण कार्य प्रभावित होना तय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed