यदि आप बेरोजगार हैं और इंग्लिश अच्छी है तो शॉर्ट टाइम जॉब के लिए तैयार हो जाइए। उत्तराखंड में 1115 स्कूलों में अंग्रेजी भाषा के अनुदेशकों की नियुक्ति इसी महीने से शुरू होने जा रही है।
इंगलिश में अच्छी पकड़ वाले बेरोजगार जॉब के लिए हो जाएं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव एस रामास्वामी की ओर से अनुमोदन मिल चुका है। इसके अलावा अन्य 1129 हाईस्कूलों और इंटरमीडिएट कालेजों में भी इनकी तैनाती का प्रस्ताव है।
हर स्कूल में एक-एक अंग्रेजी भाषा अनुदेशक की दो महीने के लिए नियुक्ति होगी, हालांकि प्रदेश सरकार इस अवधि को अभी और बढ़ा सकती है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से इसके लिए केंद्र को 2559 स्कूलों के लिए 17 करोड़ 39 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था।
केंद्र से 1115 स्कूलों के लिए तीन करोड़ 76 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इस धनराशि से इन स्कूलों में अंग्रेजी भाषा अनुदेशकों की नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने से शुरू हो जाएगी।