{"_id":"59e37f434f1c1b65548b7a4d","slug":"shocking-facts-about-father-and-son-double-murder-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतने दिन तक घर में सड़ते रहे बाप-बेटे के शव कि खून भी सूख गया, फिर ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इतने दिन तक घर में सड़ते रहे बाप-बेटे के शव कि खून भी सूख गया, फिर ऐसे हुआ खुलासा
Mon, 16 Oct 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाप-बेटे की मर्डर मिस्ट्री से आस पड़ोस के लोग भी दहशत में हैं। मर्डर के चार दिन बाद तक भी दोनों का शव घर में ही सड़ता रहा। फिर इस तरह से पूरे मामले का खुलासा हुआ।
2 of 6
murder
कनखल की शांतिपुरम कालोनी में बेरहमी से गला रेतकर पिता-बेटे की हत्या कर दी गई। शव बुरी तरह से गड़ गल चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य जुटाए है। प्रथम दृष्टिया हत्या तीन-चार दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोहरे हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिए है।
3 of 6
murder
रेलवे से चतुर्थ श्रेणी के पद से रिटायर्ड हुए 62 वर्षीय श्यामलाल कुकरेजा, उनका बेटा भारत उर्फ राहुल कुकरेजा (29) पिछले करीब चार साल से शांतिपुरम कालोनी में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब सात बजे पड़ोस में रह रहे जगजीतपुर के उप प्रधान संदीप को जब उनके घर से बदबू आने लगी तो वे श्याम लाल कुकरेजा के घर के मुख्यद्वार पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
murder
घर के बाहर लगा लोहे का गेट खुला था, लेकिन लकड़ी के दरवाजे पर कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा खोलकर भीतर गए तो बदबू तेज हो गई। उप प्रधान ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान के पति दिनेश बालिया और कनखल पुलिस को दी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो पिता का शव नीचे बाथरूम में पड़ा हुआ था, जबकि बेटे का शव पहली मंजिल पर बने कमरे में बेड पर पड़ा था। दोनों शव बुरी तरह से सड़ चुके थे । खून पूरी तरह से सूख चुका था।
विज्ञापन
5 of 6
murder
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। इधर, दोहरे हत्याकांड की खबर आग की तरह फैलते ही जगजीतपुर और आस पास की कालोनियों से हुजूम उमड़ पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।