पुलिस को दुपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्कूटी में रखे थैले से कुछ ऐसा निकल आया कि हड़कंप मच गया।
स्कूटी में रखे थैले के अंदर से निकला कुछ ऐसा, कि देखकर पुलिस के उड़ गए होश, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के कनखल में जांच के दौरान पुलिस को स्कूटी के अंदर थैले में से मरे हुए दो बिज्जू और एक जंगली खरगोश मिला है। जबकि एक बिज्जू जिंदा मिला। वन्य जीव तस्कर जांच के दौरान स्कूटी को छोड़कर फरार हो गए थे। देहरादून के नंबर की स्कूटी के आधार पर पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई है।
सीओ कनखल मनोज कात्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात श्रीयंत्र मंदिर के पास चेकिंग कर ही पुलिस टीम ने स्कूटी सवार दो युवकों को रोकना चाहा। युवकों ने स्कूटी दौड़ा दी। पुलिस ने जब युवकों का पीछा किया तब होली चौक के पास स्कूटी को छोड़कर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि स्कूटी पर मिले बैग को जब खोला तब उसमें से तीन बिज्जू और एक बड़ा खरगोश बरामद हुआ। दो बिज्जू और एक खरगोश मर चुका था। एक जिंदा बिज्जू को पिंजरा मंगाकर उसमें रखा गया। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को जिंदा बिज्जू को वन विभाग को सौंपा गया, जिसे चिड़ियापुर के रेसक्यू सेंटर में भेजा गया है। सीओ ने बताया कि स्कूटी के नंबर के आधार पर तस्करों तक पहुंचने की कोशिश की जारी है। पुलिस टीम में एसओ अनुज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
बिज्जू का इस्तेमाल यौनवर्द्धक दवाइयां बनाने में होता है। कई देशों में इससे बनने वाली दवाई की डिमांड है। बिज्जू दिखने में छोटी कद का होता है और अपने अगले पैरों से लंबी सुरंग खोदने की इस महारथ हासिल है। यही नहीं पीछे के पैरों का इस्तेमाल ये खुदाई के दौरान मिट्टी को हटाने में करता है। अंग्रेजी में इसे हनी बैगर कहा जाता है।