अमिताभ बच्चन ने नैनीताल के जिस कॉलेज में पढ़ाई की थी। वहां के दो शिक्षकों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
{"_id":"5a5d73394f1c1b80268b4a43","slug":"sherwood-college-teachers-got-imprisonment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बी' के कॉलेज के दो शिक्षकों को कोर्ट ने सुनाई सजा, क्या है मामला जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिग बी' के कॉलेज के दो शिक्षकों को कोर्ट ने सुनाई सजा, क्या है मामला जानिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 16 Jan 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
sherwood college
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dead body
नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के दो शिक्षकों को लापरवाही भारी पड़ गई। शैक्षिक भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो बच्चों की मौत और सात के घायल होने के मामले में उन्हें दोषी पाया गया है। अदालत ने ट्रैक्टर चालक व दोनों शिक्षकों को एक-एक साल की सजा सुनाई है।
sherwood college
जानकारी के मुताबिक 2010 में शेरवुड कॉलेज नैनीताल के बच्चों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर रामनगर के सीतावनी गया था। उनके साथ स्कूल के शिक्षक आशीष द्विवेदी एवं रोहित जलाल को भेजा गया। सीतावनी से भीतर जंगल में घुमाने के लिए बच्चों को ट्रैक्टर ट्राली में बिठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्राली में 42 बच्चे सवार थे। जंगल के बीच ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कानपुर (उप्र) निवासी छात्र इब्राहीम अंसारी (14) तथा नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी अनमोल भट्ट (14) की ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि सात अन्य बच्चों को गंभीर चोटें आ गई थीं।
विज्ञापन
इस मामले में कालाढूंगी थाने में ट्रैक्टर चालक आनंद के साथ ही शिक्षक आशीष व रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रथम अपर सिविल जज (जूडि) मंजू देवी की अदालत में मामले की सुनवाई चली। अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।