बुधवार, 18 अप्रैल 2018 की सुबह शनि धनु राशि में वक्री हो जाएंगे और गुरुवार, 06 सितंबर 2018 की शाम तक वक्री रहेंगे। इसके बाद पुन: मार्गी हो जाएंगे। पडिंत विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि शनि के वक्री होने का अर्थ कि शनि उल्टा चलेंगे और मार्गी होना यानी सीधा चलेंगे। शनि 142 दिनों के लिए वक्री रहेंगे। आइए जानते हैँ वक्री शनि का सभी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है।
{"_id":"5ac6f4244f1c1bb9618b5cf8","slug":"shani-dev-vakri-effect-to-your-zodiac","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द शनि हो जाएंगे वक्री, यहां जानिए किन राशियों पर अच्छा तो किन पर पड़ेगा बुरा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शनि हो जाएंगे वक्री, यहां जानिए किन राशियों पर अच्छा तो किन पर पड़ेगा बुरा असर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
shani dev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
shani dev
मेष राशि: शनि के नवम भाव में रहने से मेष राशि वाले लोगों के करियर की रफ्तार धीमी रहेगी। जून तक आपके करियर में धीमी गति से उन्नति होगी और फिर इसके बाद अक्टूबर तक करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी।
वृषभ राशि: इस साल शनि की क्रूर दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगी। इस दौरान पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पिता के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बच्चों और दोस्तों के साथ रिश्तों को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे और सभी को साथ लेकर चलना होगा। सावधान रहें, शनि के कारण हानि हो सकती है।

मिथुन राशि: शनि की यह स्थिति इस वर्ष आपको मिश्रित परिणाम दिलाएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। इसकी बदौलत कार्य स्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अदालती या कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। कई शुभ समाचार मिलेंगे। आप लगातार सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
कर्क राशि : कानूनी विवाद सामने आ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों का ध्यान रखें। इस दौरान पारिवारिक मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद संभव हैं। जीवनसाथी के साथ भी विवाद गहरा सकता है।

सिंह राशि: इस साल शनि के गोचर से नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। शनि की यह स्थिति आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगी। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं, हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवादों की वजह से पारिवारिक रिश्ते कमजोर हो सकते हैं।
कन्या राशि: आपका निवास स्थान बदल सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। शनि की इस स्थिति के कारण किसी ऐसे काम में शामिल न हों, जिससे आपके जीवन की शांति भंग हो। इस समय अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में जमीन-जायदाद संबंधी विवाद भी हो सकते हैं।

शनि अमावस्या
तुला राशि: आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और आप दृढ़ निश्चय के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में छोटे भाई-बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि: शनि की इस स्थिति से पारिवारिक जीवन में अशांति बढ़ने की संभावनाएं हैं। परिजनों के बीच झगड़े और विवादों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगर समय रहते इन परिस्थितियों पर काबू नहीं किया तो आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। इस साल किसी कारणवश आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।