बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का केस लड़ने कोर्ट पहुंचे। जानिए आगे...
हिंदी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की आखिरी राउंड की शूटिंग में तीरंदाजी प्रतियोगिता के साथ-साथ बिजली के बिल को लेकर कोर्ट परिसर में जोरदार बहस के दृश्य फिल्माए गए। कोर्ट के दृश्य में अभिनेता में शाहिद कपूर काले रंग के लिबास में गढ़वाली युवती ललिता नौटियाल (श्रद्धा कपूर) का केस लड़ते हैं। जज दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखते हैं।
3 of 7
Shraddha Kapoor during the shooting
- फोटो : amar ujala
रविवार को निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग बौराड़ी स्टेडियम और जिला न्यायालय परिसर में की गई। शनिवार से शुरू हुई ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रतियोगिता के बाद रविवार को शीतकालीन तीरंदाजी प्रतियोगिता की शूटिंग की गई। ग्रीष्म की भांति शरदकालीन प्रतियोगिता भी पूरब टोला मोहल्ला जीत जाता है।
4 of 7
Shahid and Shraddha during the shooting
- फोटो : amar ujala
मोहल्ला निवासी शाहिद कपूर का निशाना फाइनल राउंड में सबसे सटीक बैठता है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सहायक अभिनेता दिव्यांदू शर्मा भी इसी मोहल्ले से हैं। दोनों कलाकार अपने मोहल्ले के हीरो शाहिद का खूब समर्थन करते हैं और उनके पक्ष में माहौल बनाते हैं।
5 of 7
Shahid and Shraddha during the shooting
- फोटो : amar ujala
प्रतियोगिता में शाहिद कपूर को मुख्य अतिथि और फिल्म में स्थानीय कलाकार राकेश राणा ट्राफी से नवाजते हैं, जबकि प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शांति शाह, आनंदी, किरण राणा, फारूख शेख, रोशन बेग, असद और मुद्दसीर शामिल रहते हैं। इसके बाद के शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग जिला न्यायालय परिसर में होती है।