फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second Kedar Madmaheshwar doors closed today for winter Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट, कल रांसी में करेगी डोली प्रवास

Fri, 18 Nov 2022 09:06 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Nov 2022 09:06 AM IST
सार

 मद्महेश्वर की डोली के आगमन को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ओंकारेश्वर मंदिर को भव्य रूप से सजाया है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि डोली आगमन पर  मनसूना में तीन दिवसीय मेला का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Second Kedar Madmaheshwar doors closed today for winter Uttarakhand news in hindi
मद्महेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधिविधान के साथ सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव गौंडार पहुंचेगी।

विज्ञापन


21 नवंबर को डोली छह माह की शीतकालीन पूजा अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएगी। इस वर्ष यात्राकाल में मद्महेश्वर भगवान के दर्शनों के लिए आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली मद्महेश्वर से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव गौंडार पहुंचेगी।
विज्ञापन


19 को रांसी में प्रवास होगा और 21 नवंबर को डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह के लिए विराजमान हो जाएगी। मद्महेश्वर की डोली के आगमन को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ओंकारेश्वर मंदिर को भव्य रूप से सजाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: 20 करोड़ की वित्तीय अनियमितता में शिक्षा विभाग की अधिकारी दमयंती रावत दोषी, पढ़ें पूरा मामला

मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि बाबा मद्महेश्वर की डोली मंदिर की परिक्रमा व अपने भंडार और पात्रों का निरीक्षण भी करेगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मद्महेश्वर डोली आगमन के लिए ओंकारेश्वर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। डोली आगमन पर  मनसूना में तीन दिवसीय मेला का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed