फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दारमा घाटी में पुल से धौली नदी में गिरकर लापता हुए दो ग्रामीण, सर्च ऑपरेशन में भी नहीं लगा कोई सुराग, तस्वीरें...

Tue, 26 May 2020 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 May 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Search Operation For Two villagers missing after falls into river in Pithoragarh Darma Ghati
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ तहसील मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर दारमा घाटी के ग्राम सभा बोंगलिंग में सोमवार को लकड़ी के पुल से धौली नदी में गिरे दो ग्रामीणों का मंगलवार को चले सर्च ऑपरेशन में भी कोई पता नहीं चल पाया है।

Search Operation For Two villagers missing after falls into river in Pithoragarh Darma Ghati
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सोमवार को चलखम नामक स्थान पर धौली गंगा में बने लकड़ी के अस्थाई पुल को पार करते हुए मन बहादुर और भीम सिंह बकरियों को बुग्याल के चारागाह ले जाते समय नदी में गिर गए। नदी का बहाव तेज होने के कारण वे दोनों बह गए थे।

Search Operation For Two villagers missing after falls into river in Pithoragarh Darma Ghati
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह तथा राजस्व उप निरीक्षक उदय भंडारी के नेतृत्व में युवकों ने ढूंढने के लिए धौलीगंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह आपदा प्रबंधन टीम ने उपकरणों के साथ पांच घंटे दोनों को ढूंढा, लेकिन धौलीगंगा के तेज बहाव और गहरी खाई होने से दूर तक जाने के लिए सही मार्ग नहीं मिला। इस कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Search Operation For Two villagers missing after falls into river in Pithoragarh Darma Ghati
- फोटो : अमर उजाला

राजस्व निरीक्षक उदय भंडारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। छिरकीला डैम में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था,लेकिन अभी तक दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया शीघ्र ही एसडीआरएफ की टीम बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
Search Operation For Two villagers missing after falls into river in Pithoragarh Darma Ghati
- फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य आन सिंह,पूर्व बीडीसी रुकुम सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों युवकों को ढूंढने के लिए प्रशासन की टीम के साथ ग्रामीण भी प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed