फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन के महीने में इस तरह से रखें व्रत, जरूर होगी शिव की कृपा

Mon, 24 Jul 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Jul 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
sawan fast for pilgrims
lord shiva symbol image

भगवान भोलेनाथ की अराधना के लिए सबसे उत्तमे माह सावन का महीना माना जाता है। पुराणों के अनुसार भोलेनाथ को सावन का महीना तो प्रिय है ही साथ ही सोमवार का दिन भी बहुत प्रिय माना गया है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को शिव जी के व्रत किए जाते हैं। 

sawan fast for pilgrims
lord shiva symol image

श्रावण मास में शिव जी की पूजा का सोमवार को विशेष विधान हैं। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-आराधना करते हैं। अधिकांश व्यक्ति केवल श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार का ही व्रत करते हैं। श्रावण मास के सोमवारों में शिव जी के व्रतों, पूजा और शिव जी की आरती का विशेष महत्व है।

sawan fast for pilgrims
lord shiva statue

ये हैं 5 व्रतों की तारीख
इस बार सावन के महीने में 5 सोमवार आ रहे हैं। सावन का पूरा महीना ही जहां अराधना के लिए विशेष है तो वहीं 5 दिन सावन सोमवार के भी भक्तों के लिए व्रत रखने को मिलेंगे। प्रथम सावन सोमवार 10 जुलाई को, दूसरा 17 जुलाई को, तीसरा 24 जुलाई, चौथा सोमवार 31 जुलाई और 7 अगस्त को 5वां सोमवार होगा। इस दिन भाई बहन के पवित्र बंधन का त्यौहार रक्षाबंधन भी मनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan fast for pilgrims
lord shiva and parvati

ऐसे रखें व्रत
श्रावण सोमवार एक ऐसा व्रत है जिसे हर कोई रख सकता है। यह व्रत सूर्योदय से प्रारंभ कर शाम तक चलता है। इस व्रत के लिए सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प धारण करें। इसके बाद विधि-विधान से यथा-योग्य भगवान शिव की पूजा करें। उनकी स्तुति श्रवण करें। सोमवार व्रत की कथा सुनें। फिर शाम को फलाहार या फिर एक बार भोजन ग्रहण करें। कोशिश करें कि भोजन सूर्यास्त के बाद ही ग्रहण करें।

विज्ञापन
sawan fast for pilgrims
सावन का सोमवार

मिलते हैं ये फल
श्रावण मास में सोमवार के व्रत का विशेष महात्यम है। पुराणों के अनुसार सोमवार के व्रत तीन प्रकार के बताए गए है। पहला तो है की सिर्फ सावन में जितने भी सोमवार पड़े उन समस्त सोमवार पर व्रत कर उमा-महेश्वर की आराधना करें। दूसरा सोलह सोमवार का संकल्प लेकर सावन के सोमवार से प्रारंभ कर सोलह सोमवार व्रत करना चाहिए। तथा तीसरा है सोम प्रदोष, प्रदोष तिथि मॉस में दो बार आनेवाली तिथि है जो भगवान शिव को अतिप्रिय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed