अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह इस मामले को लेकर अब थाने के चक्कर काट रही हैं। करोड़ों की पैतृक संपत्ति बंटवारे की जंग लेखक मधुसूदन बिम्बेट की मां आशा की पांच साल पहले मौत के साथ शुरू हुई थी। मधुसूदन की बहन ताहिरा और भांजी अमृता सिंह ने पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा था। अविवाहित मधुसूदन इसके लिए तैयार नहीं हुए तो सिविल कोर्ट का सहारा लिया गया। शनिवार को मधुसूदन की मौत के बाद यह हाईप्रोफाइल विवाद सामने आया है। सूत्रों की माने तो इस संपत्ति की कीमत पचास करोड़ के आसपास बताई जा रही हैं।
जानिए क्या है वो विवाद, जिसके लिए थाने के चक्कर काट रहीं एक्ट्रेस सारा अली खान की मां अमृता सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Jan 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन