फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान को बेल मिलने से यहां हरकत में आया वन विभाग, जानिए अब क्या है इनकी रणनीति

Sat, 14 Apr 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Apr 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
salman khan against forest department Action
सलमान खान

सलमान खान को बेल मिलने से यहां वन विभाग हरकत में आ गया है। जानिए अब इनकी क्या है रणनीति..

salman khan against forest department Action
salman

सलमान खान के हिरन के शिकार मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को कानून की बारीकियों को जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर वन अधिकारियों को विशेष कोर्स कराया जाएगा। इस बात का फैसला शनिवार को वन विभाग के मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिया गया। 

salman khan against forest department Action
salman

वन विभाग के मुख्यालय में इस मुद्दे को लेकर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अपर प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा ने सलमान खान के केस को लेकर प्रस्तुतिकरण देते कहा कि
इस  केस को लेकर कई तरह की ढिलाई बरती गईं।  वन्यजीवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक बदलाव की बात कहीं जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan against forest department Action
सलमान खान

इसके अलावा जांच में अन्य खामियां थी। केस पर फैसला आने में लंबा वक्त लग गया। इस मामले से राज्य के वनाधिकारियों को सीख लेनी होगी कि कैसे शिकार या दूसरे मामलों में आवश्यक सावधानी
बरतें। कैसे केस को मजबूत बनाएं?  किन कमजोरी का शिकारी फायदा उठाते हैं? उसका अध्ययन करें। तभी आरोपियों को सजा दिला सकेंगे। 

विज्ञापन
salman khan against forest department Action
Salman Khan

प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) डीवीएस खाती ने वनाधिकारियों की कानून की जानकारी देने के लिए विशेष कोर्स कराने का सुझाव दिया, जिससे सर्वसम्मति से मान लिया गया। प्रमुख वन संरक्षक
जयराज ने कहा कि जल्द ही वन अधिकारियों का रोस्टर बना कर चयनित संस्था में कानून की जानकारी लेने के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर वनाधिकारी गंभीर सिंह, रंजना काला, रंजन मिश्रा, वीके
गांगटे,  सनातन सोनकर आदि अधिकारी मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed