फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा में शामिल होंगी तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली ‘सायरा बानो’

Sat, 07 Jul 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Jul 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
saira banu teen talaq fighter wants to join BJP
सायरा बानो अजय भट्ट से मिलीं - फोटो : amar ujala
तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली सायरा बानो अब भाजपा में शामिल होना चाहती हैं। शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचीं और यह इच्छा जाहिर की।
saira banu teen talaq fighter wants to join BJP
Saira Banu
सायरा बानो व उनके पिता ने शुक्रवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार से भेंट की। यहां उन्होंने भाजपा में शामिल होने की इच्छा भी व्यक्त की।

 
saira banu teen talaq fighter wants to join BJP
Saira Banu
उनके साथ भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी थे। अजय भट्ट ने गुलदस्ता देकर सायरा बानो का स्वागत किया और कहा कि महिलाओं विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष ने इतिहास की रचना की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
saira banu teen talaq fighter wants to join BJP
sayra banu

सायरा बानो ने हलाला व बहू विवाह मामले पर उच्चतम न्यायालय में विचार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे भविष्य में भी महिला अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी। सायरा बानो के पिता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पूरी मज़बूती से इस मामले में सामने आये। वहीं इस पर सायरा बानो का कहना है कि भाजपा में शामिल होने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए देहरादून आई थी। भाजपा कार्यालय भी गई। लेकिन पार्टी में शामिल होने जैसी कोई बात नहीं है। ऐसा कोई निर्णय होगा तो सबको पता चल ही जाएगा।

विज्ञापन
saira banu teen talaq fighter wants to join BJP
bjp office
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेन्द्र भसीन, सह प्रमुख बलजीत सोनी , काशीपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष गुरबख़्श सिंह बग्गा, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार , शकील अहमद व अमित नारंग मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed