फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह है मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का वो 'घर' जिस पर चलने वाला है बुलडोजर, तस्वीरें देखें...

Wed, 20 Sep 2017 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Sep 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar house unseen photos
dahelia bank

सचिन तेंदुलकर का 'आशियाना' तोड़ने के आदेश हाईकोर्ट दे चुका है। हालांकि इस आशियाने को उनके दोस्त संजय नारंग का बताया जाता है, लेकिन ऑफ द रिकॉर्ड यह बात भी समय-समय पर सुनने को मिलती है कि असल में यह घर सचिन तेंदुलकर का ही है।


 

sachin tendulkar house unseen photos
sachin tendlukar house in dehradun
सचिन तेंदुलकर का यह 'ढहलिया बैंक' जहां मौजूद है उस जगह को अगर स्वर्ग कहा जाए तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह बंगला मसूरी की ऊंची वादियों में हरे-भरे जंगलों की बीच है। सर्दियों में यह जगह बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती है।

 
sachin tendulkar house unseen photos
Sachin Tendulkar - फोटो : AmarUjala
ढहलिया बैंक की सुरक्षा के लिए इसके चारों ओर पत्थरों से दीवार बनाई गई है। ढहलिया बैंक हाउस करीब 1.672 एकड़ में बना हुआ है। यह करीब 100 साल पुरानी पहाड़ी शैली पर बनी हुई इमारत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar house unseen photos
सचिन तेंदुलकर - फोटो : AmarUjala
यह भी चर्चा है कि इस बंगले के असली मालिक सचिन तेंदुलकर हैं, जिसे वर्ष 2011 में उनके खास दोस्त संजय नारंग के नाम पर खरीदा गया था। बंगले में स्विमिंग पूल, बिलियर्ड, स्नूकर रूम, टेबल टेनिस, टेनिस कोर्ट, बार रूम और 50 सीटों वाला थियेटर भी है।

 
विज्ञापन
sachin tendulkar house unseen photos
Sachin Tendulkar
बंगले में कुल छह बेडरूम हैं, जिनकी छत पर पहाड़ी पठाल लगी हुई है। समुद्रतल से 7500 फीट ऊंचाई पर बना यह बंगला प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा दिखाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed