पहाड़ों की रानी मसूरी में छुट्टियां मनाने पहुंचे भारत रत्न और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बुधवार को दूसरे दिन भी घर से बाहर नहीं निकले। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक ढहलिया बैंक के बाहर जुटे रहे, लेकिन उनके बाहर नहीं आने पर निराश होकर लौट गए।
2 of 5
Sachin Tendulkar
- फोटो : AmarUjala
वहीं, सचिन के आने की खबर मिलते ही चार दुकान और सिस्टर बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। परिवार के साथ सचिन मंगलवार को मसूरी प्रवास पर पहुंचे थे।
3 of 5
ढहलिया बैंक
- फोटो : AmarUjala
बर्फबारी के बीच कड़ाके की सर्दी के कारण दूसरे दिन वे ढहलिया बैंक में ही रहे। आवास के बाहर उनके इंतजार में भीषण ठंड के बावजूद मीडिया और प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा।
4 of 5
Sachin Tendulkar
- फोटो : file photo
बर्फबारी के बीच मसूरी के सबसे ऊंचाई वाले इलाके सिस्टर बाजार स्थित ढहलिया बैंक में सचिन ने परिवार संग दिन बिताया।
यह भवन सचिन के पारिवारिक मित्र और उद्योगपति संजय नारंग का है। लेकिन कहा जाता रहा है कि यह बंगला नारंग ने सचिन के लिए ही बनाया है। पिछले कुछ वर्षों से सचिन यहां आते हैं और दो वर्षों से वे परिवार संग इसी बंगले में रहते हैं।