फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलकनंदा में समाई बस: बदरीनाथ जाते समय हंसी-खुशी भजन-कीर्तन गा रहे थे यात्री...देखें हादसे से पहले का वीडियो

Fri, 27 Jun 2025 09:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

Rudraprayag Bus Accident: वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। इस दौरान वाहन अलननंदा नदी में गिर गया।

विज्ञापन
Rudraprayag Bus Accident Pilgrims were happily singing Bhajans while going to Badrinath video before accident
रुद्रप्रयाग हादसे पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार को रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ जा रही बस घोलतीर के समीप अलकनंदा नदी में जा गिरी। जब सुबह बस वाहन में सवार सभी यात्री रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ के लिए रवाना हुए तो उस समय कीर्तन-भजन गा रहे थे। बकायदा वह बस में साउंड सिस्टम लेकर चल रहे थे तालियां बजाते हुए कीर्तन-भजन गा रहे थे।



इस दौरान उनका वाहन नदी में जा गिरा। हादसे से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में घायल अमिता हुई अमिता सोनी ने भी बताया था कि वह कीर्तन-भजन गाते हुए आगे बढ़ रहे थे, हादसा कैसे हुआ पता ही नहीं चला।

रुद्रप्रयाग हादसा: अलकनंदा में गिरी बस...चीख-पुकार सुन मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोग, जान हथेली पर रखकर की मदद

Rudraprayag Bus Accident Pilgrims were happily singing Bhajans while going to Badrinath video before accident
रुद्रप्रयाग हादसे पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाहन में चालक और गाइड सहित कुल 20 लोग थे, जिमसें 18 लोग एक ही कुटंब-परिवार के थे और वह बदरीनाथ जा रहे थे। हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। आठ लोग घायल हैं और आठ लोग लापता चल रहे हैं। शुक्रवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, फायर सर्विस, पुलिस, डीडीआरएफ के जवानों ने सुबह से घटनास्थल पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

Rudraprayag Bus Accident Pilgrims were happily singing Bhajans while going to Badrinath video before accident
रुद्रप्रयाग हादसे पहले की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राफ्ट के सहारे अलकनंदा में जिंदगियों की तलाश करते रेस्क्यू दल को रतूड़ा के समीप एक शव मिला। शव को बरामद करते हुये पुलिस के सुपुर्द किया गया। उसकी शिनाख्त संजय सोनी (55) निवासी उदयपपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rudraprayag Bus Accident Pilgrims were happily singing Bhajans while going to Badrinath video before accident
हादसे से सदमे में मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, दुर्घटना में घायल हुए कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्हें साथ ले गए। साथ ही मासूम पार्थ को चाचा के साथ उसके घर राजगढ़ भेज दिया गया। घायलों के जाने के लिए अस्पताल की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था मुहैया कराई गई। सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि अस्पताल में घायल भव्य, पार्थ, भावना सोनी और अमिता सोनी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हल्की चोटें आईं थी और इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था।

विज्ञापन
Rudraprayag Bus Accident Pilgrims were happily singing Bhajans while going to Badrinath video before accident
अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों की बस - फोटो : अमर उजाला

इधर, मुंबई से रुद्रप्रयाग पहुंचे घायल अमिता सोनी के बेटे मृणाल सोनी ने बताया कि उनके साथ लोग आए हैं। पार्थ सोनी को उसके चाचा के साथ उसके घर राजगढ़ भेज दिया गया है। अन्य तीन घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। मृणाल ने बताया कि वह दुर्घटनास्थल पर भी गए थे और वहां से रेस्क्यू दल के साथ कई जगहों पर तलाशी की जा रही है। बताया कि नदी का जलस्तर अधिक होने के साथ ही बहाव बहुत तेज है, जिससे रेस्क्यू दल को खोज में परेशानी हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed