फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ब्लैक जून' का खौफ: दो साल से रुद्रप्रयाग जिले को जख्म दे रहा जून का महीना, आंखों में आज भी कैद है खौफनाक मंजर

Fri, 27 Jun 2025 03:01 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

हर साल जून आता है, लेकिन रुद्रप्रयाग में त्रासदी लेकर आता है। बीते दो वर्षों से यह महीना जिले के लिए मौत, मातम और मनहूस यादों का प्रतीक बन गया है।

विज्ञापन
Rudraprayag Bus Accident Black June Month of Tragedy hurting district for two years Black Month
रुद्रप्रयाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीते दो वर्षों से जून का महीना रुद्रप्रयाग जनपद के लिए जख्मों का महीना साबित हो रहा है। लगातार दूसरे वर्ष जून में जिले में टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटना का शिकार हुआ है और इस बार तो हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस महीने के शुरुआती बारह दिनों में ही जनपद में अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें हाल ही में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में मारे गए सात लोग भी शामिल हैं।

जून का महीना आमतौर पर गर्मियों की छुट्टियों और चारधाम यात्रा के लिए जाना जाता है, जब लोग अपनों से मिलने और पवित्र धामों के दर्शन करने के लिए आवाजाही करते हैं। हालांकि, रुद्रप्रयाग के लिए यह महीना पिछले दो वर्षों से दुखों का पर्याय बन गया है।

इस साल जून में केदारनाथ यात्रा के दौरान कई घटनाएं हुईं

7 जून को केदारघाटी के बडासू में क्रिस्टल हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जिसमें पायलट सहित छह लोगों की जान बाल-बाल बच गई थी। 15 जून की सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी आते हुए आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क में क्रैश हो गया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची सहित सात लोग काल का ग्रास बन गए और मृतकों की शिनाख्त भी अंगूठी, कंगन, चेन या घड़ी जैसी व्यक्तिगत वस्तुओं से करनी पड़ी।

Rudraprayag Bus Accident Black June Month of Tragedy hurting district for two years Black Month
घायलों का रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन हादसों के जख्म अभी ताजा ही थे कि गुरुवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा एक टेंपो-ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में सभी लोग एक ही कुटुंब-परिवार के थे और वे पहली बार चारधाम यात्रा पर आए थे। उनकी खुशी यात्रा पूरी होने से पहले ही चीख-पुकार में बदल गई।

Rudraprayag Bus Accident Black June Month of Tragedy hurting district for two years Black Month
घायलों का रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वाहन अलकनंदा नदी में समा चुका है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि नौ लोग नदी के तेज बहाव में बह कर लापता हैं। इसके अलावा, जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर हुए एक अन्य वाहन हादसे में एक बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rudraprayag Bus Accident Black June Month of Tragedy hurting district for two years Black Month
हादसे से सदमे में मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिछले वर्ष भी 15 जून को जिला मुख्यालय के समीप रैंतोली में एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे गिर गया था। यह वाहन दिल्ली से चोपता-तुंगनाथ जा रहा था। उस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं पांच ने एम्स में दम तोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag Bus Accident: अलकनंदा में जिंदगी की तलाश; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...एक शव और बरामद, आठ लापता

 

विज्ञापन
Rudraprayag Bus Accident Black June Month of Tragedy hurting district for two years Black Month
रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार हो रहे ये हादसे जून महीने को रुद्रप्रयाग के लिए एक ब्लैक मंथ बना रहे हैं, जो यात्रा सुरक्षा और पहाड़ी मार्गों पर अधिक सावधानी की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed