फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुद्रप्रयाग बस हादसे की 10 दर्दनाक तस्वीरें: उफनती नदी में समा गई बस...खिड़कियों से छिटककर नीचे गिरे यात्री

Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:37 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025 Rudraprayag Bus Accident: राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 18 यात्री, एक गाइड और चालक से बदरीनाथ जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Rudraprayag bus accident Photos Bus got submerged in the overflowing river Passengers fell down from the windo
अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों की बस - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह घोलतीर के पास हुए बस हादसे ने सबको झकझोर दिया। बस खाई में गिर कर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हैं। इनमें से चार को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स रेफर किया है। वहीं, वाहन सहित नौ लोगों का पता नहीं चल पाया है, उनकी तलाश जारी है।



बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के 18 यात्री, एक गाइड और चालक 31 सीटर बस से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 7:30 बजे, जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर घोलतीर के समीप बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।

अलकनंदा में समाई बस: तीन धाम के बाद निकले थे बदरीनाथ, फिर मची चीत्कार, घायल ने बयां किया वो खौफनाक मंजर

Rudraprayag bus accident Photos Bus got submerged in the overflowing river Passengers fell down from the windo
अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों की बस - फोटो : अमर उजाला

हादसा होते ही चालक सुमित सहित 10 लोग खिड़कियों से छिटककर नदी के पास खाई में गिर गए, जबकि अन्य लोग बस सहित उफनती नदी में जा गिरे। नदी के दूसरी तरफ बसे भटवाड़ी गांव निवासी शिक्षक सत्येंद्र सिंह भंडारी ने हादसे की सूचना तुरंत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दी।

Rudraprayag bus accident Photos Bus got submerged in the overflowing river Passengers fell down from the windo
अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों की बस - फोटो : अमर उजाला

उनके साथ मरोड़ा और घोलतीर के ग्रामीण और व्यापारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बचाने में जुट गए। कुछ ही देर में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rudraprayag bus accident Photos Bus got submerged in the overflowing river Passengers fell down from the windo
अस्पताल में घायल बच्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रेस्क्यू दल को खाई में एक किशोरी सहित दो लोग मृत मिले, जिनके शव सड़क तक पहुंचाए गए। वहीं दो बच्चों सहित आठ घायलों को रेलवे, आईटीबीपी व स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वाहन चालक सहित चार गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

विज्ञापन
Rudraprayag bus accident Photos Bus got submerged in the overflowing river Passengers fell down from the windo
हादसे से सदमे में मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय में भर्ती चारों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि लापता यात्रियों की तलाश जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed