फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rudraprayag Accident: नदी में समाया यात्रियों का वाहन, 19 लोग थे सवार, घायल चालक ने बताई दर्दनाक हादसे की वजह

Thu, 26 Jun 2025 12:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

रुद्रप्रयाग जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Rudraprayag Accident Vehicle carrying passengers going for Badrinath Darshan crashes death and injury
हादसे में घायल चालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग जिले से आज सुबह आई हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। कुछ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। कुछ की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कुछ लोग अभी भी लापता है। घायलों को अस्पताल लाया गया है। जहां पुलिस ने हादसे की वजह जानने की कोशिश की।





अस्पताल में भर्ती घायल चालक ने पूछताछ में बताया कि हादसे कैसे हुआ। चालक सुमित ने बताया कि केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ लोग वाहन से बाहर छिटक गए। चालक के अलावा अस्पताल में भर्ती अन्य यात्रियों ने भी यही बात बताई। वहीं घायल भावना ने बताया कि रात को रुद्रप्रयाग में रुके थे। आज सुबह लगभग साढ़े सात बजे बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे।

यात्री राजस्थान के उदयपुर से यात्रा पर आए थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

Rudraprayag Accident Vehicle carrying passengers going for Badrinath Darshan crashes death and injury
चालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं। 

Rudraprayag Accident Vehicle carrying passengers going for Badrinath Darshan crashes death and injury
रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rudraprayag Accident Vehicle carrying passengers going for Badrinath Darshan crashes death and injury
दुर्घटना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather : सावधान...देहरादून और नैनीताल समेत आठ जिलों में आज होगी तेज बारिश, बाढ़ का अलर्ट जारी
 

विज्ञापन
Rudraprayag Accident Vehicle carrying passengers going for Badrinath Darshan crashes death and injury
हादसे में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed