{"_id":"6ab671b6152ebe71580a63e9","slug":"district-administration-gears-up-for-the-2027-assembly-elections-dehradun-news-c-5-drn1037-1074429-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
विज्ञापन
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में बैठक लेकर निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नोडल, सेक्टर और जोनल अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के साथ ही विभिन्न विभागों से निर्वाचन ड्यूटी के लिए आवश्यक कार्मिकों का विवरण निर्धारित समय में उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक जिम्मेदारी तय हो और संबंधित अधिकारी उसका समय पर पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों और बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज (एएमएफ) की उपलब्धता जांचने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ कलेक्शन सेंटर, डिस्पैच सेंटर और मतगणना स्थलों की व्यवस्थाओं का भी परीक्षण करने को कहा।
बैठक में बूथ लेवल मैनेजमेंट प्लान, रूट प्लान, कार्मिक प्रशिक्षण, वाहन और सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय सीमाओं पर चेकपोस्ट की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वीप के तहत स्कूलों और महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र युवाओं और नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए व्यापक अभियान चलाने को कहा। अधिकारियों से नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।