फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉफ पैंट छोड़ पहली बार फुल पैंट में दिखे RSS वाले, तस्वीरें

Sun, 09 Oct 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 09 Oct 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
RSS worker first time in new uniform
rss

पहली बार आरएसएस वाले फुल पैंट में दिखाई दिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने उत्तराखंड के पौड़ी और नई टिहरी में पथ संचलन किया।

RSS worker first time in new uniform
rss

रविवार को पौड़ में डीएवी कॉलेज से शहर भर में पथ संचलन किया। एजेंसी चौक पर वीरांगना वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम चमोली के नेतृत्व में कन्याओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।
 

RSS worker first time in new uniform
rss

इस दौरान पलायन रोकने और परिवारवाद की परंपरा जीवित रखने को कहा गया। रविवार को डीएवी कालेज के प्रांगण में शस्त्र पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मां भारती और संघ के संस्थापक डा. केशव बलराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बौद्धिक सत्र शुरू हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
RSS worker first time in new uniform
rss

प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न के मामलों का दुरुपयोग होने लगा है। स्वयंसेवक ऐसे मामलों में पीड़ितों की मदद करें। अपनी माटी को बिना कारण न छोड़ें, जिससे पलायन की समस्या धीरे-धीरे कम होगी।
 

विज्ञापन
RSS worker first time in new uniform
rss
खेती वही करें जिससे आर्थिकी मजबूत हो और जंगली जानवरों के नुकसान का खतरा भी कम हो। कार्यक्रम में पौड़ी, खिर्सू, कोट, पाबौ, कल्जीखाल, कीर्तिनगर खंडों एवं पौड़ी और श्रीनगर दो नगरों से तीन सौ के करीब स्वयंसेवक पहुंचे थे।             
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed