फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट...वहां NHAI ने बचाव के लिए क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट से बनाई पट्टियां

Wed, 18 Jan 2023 06:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Jan 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Roorkee: Where Rishabh Pant Car accident happened NHAI made strips with crystal plastic paint
क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट से बनाई पट्टियां - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जिस जगह क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराई थी उसके आसपास एनएचएआई ने सड़क के बीच में क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट की पट्टियां बनाईं हैं। यहां कुछ स्थानों पर इनका रंग फीका हो गया था। वहीं कट के पास पहले पट्टियां नहीं थी, यहां भी पेंट कर सफेद रंग की पट्टियां बना दी गई हैं।



Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट अब वहां बनेगी सर्विस लेन, चौड़ी हो जाएगी सड़क

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद से हाईवे पर बारीक से बारीक चीजों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। खासकर पहले से ही डेंजर जोन घोषित दुर्घटनास्थल पर सभी सुरक्षा के उपायों के लिए कसरत की जा रही है।

Roorkee: Where Rishabh Pant Car accident happened NHAI made strips with crystal plastic paint
क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट से बनाई पट्टियां - फोटो : अमर उजाला

यहां सबसे बड़ा खतरा हाईवे किनारे सिंचाई विभाग के रजवाहे के कारण हाईवे की चौड़ाई कम होने के चलते बना हुआ है। इसके समाधान के लिए एनएचएआई ने रजवाहे को 4.5 मीटर शिफ्ट करने और रजवाहे के ऊपर पुलिया का निर्माण कर सर्विस लेन तैयार करने की योजना बनाई है।

Roorkee: Where Rishabh Pant Car accident happened NHAI made strips with crystal plastic paint
क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट से बनाई पट्टियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं घटनास्थल के समीप एनएचएआई पूर्व में कुछ स्थानों पर सड़क की उखड़ी बजरी के चलते पैचिंग का काम करा चुका है। वहीं, मंगलवार को एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल के समीप सड़क पर फीकी दिखाई दे रही सफेद पट्टियों पर क्रिस्टल प्लास्टिक पेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee: Where Rishabh Pant Car accident happened NHAI made strips with crystal plastic paint
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

साथ ही यहां पर बने कट पर पहले पट्टियां नहीं बनाई गई थी। अब यहां भी सफेद रंग की पट्टियां खींच दी गई हैं। इन पट्टियों के चलते रात के समय सड़क पर चलने में आसानी होगी। साथ ही वाहन चालकों केे कम रोशनी में भी इस बात का अंदाजा लग सकेगा कि उनका वाहन डिवाइडर से कितनी दूर है।

विज्ञापन
Roorkee: Where Rishabh Pant Car accident happened NHAI made strips with crystal plastic paint
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बीते 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की ढंढेरा अशोकनगर में अपने घर लौटते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर से टकरकर हादसे का शिकार हो गई थी। कार हाईवे के दूसरी तरफ पलटी लेते हुए करीब 200 मीटर तक जा पहुंची थी। वहीं, कार में भयंकर आग लग गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed