{"_id":"63c7e43a5ca7651c6d43f5d2","slug":"basant-panchami-2023-four-auspicious-yoga-are-being-made-on-26-january-2023-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Basant Panchami 2023: बन रहे चार शुभ योग, ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, इन चीजों को रखना न भूलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basant Panchami 2023: बन रहे चार शुभ योग, ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, इन चीजों को रखना न भूलें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:03 PM IST
सार
इस साल सरस्वती पूजा वाले दिन 26 जनवरी को चार शुभ योग शिव योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सरस्वती पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा 26 जनवरी गुरुवार को है। खास बात यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि समेत चार शुभ योग बन रहे हैं। इसलिए बच्चों के मानसिक विकास एवं बौद्धिक क्षमता विकसित करने के लिए सरस्वती पूजा अत्यंत फलदायी है।
शिवोपासना संस्थान डरबन साउथ अफ्रीका एवं शिव उपासना धर्माथ ट्रस्ट हरिद्वार के संस्थापक स्वामी राम भजनवन ने कहा कि पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को सरस्वती पूजा मनाते हैं। इस साल सरस्वती पूजा वाले दिन 26 जनवरी को चार शुभ योग शिव योग, सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने रहे हैं।
2 of 5
सरस्वती पूजा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस दिन रवि योग का समय शाम सुबह 6 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रहा है और यह 27 जनवरी को सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इस दिन किसी भी नए कार्य का शुभारंभ किया जा सकता है।
3 of 5
सरस्वती पूजा
कहा जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से सुख, समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति होती है। स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षक और छात्र मां सरस्वती की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वसंत पंचमी
- फोटो : SELF
इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। सुबह स्नान कर पवित्र आचरण, वाणी के संकल्प के साथ माता सरस्वती की पूजा करें। माता सरस्वती को पीले फूल, गुलाल, रोली, अक्षत, धूप, दीप आदि चढ़ाएं।
विज्ञापन
5 of 5
खिचड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
प्रसाद में पीले चावल, खीर, दूध, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू, घी, नारियल, शक्कर और मौसमी फल चढ़ाएं। इसके बाद माता सरस्वती से अपने लिए और अपने बच्चों की बुद्धि और कामयाबी की कामना करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।