{"_id":"6ae1f7879f5c4b1ebf00c085","slug":"villagers-and-students-were-provided-with-first-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-138008-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ग्रामीणों और विद्यार्थियों को दिया फर्स्ट रिस्पॉडंर्स का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ग्रामीणों और विद्यार्थियों को दिया फर्स्ट रिस्पॉडंर्स का प्रशिक्षण
Wed, 28 Oct 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
- दुर्घटना के बाद घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बताए तरीके, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर मदद उपलब्ध कराने और जनहानि कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी, एआरटीओ विकासनगर, एसडीआरएफ और युवा कल्याण समिति के संयुक्त सहयोग से क्वानू में फर्स्ट रिस्पॉडंर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मझगांव, मैलोथ और कोटा के ग्रामीणों सहित राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू के करीब 150 विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण में एसडीआरएफ की टीम ने दुर्घटनास्थल को सुरक्षित रखने, घायल की स्थिति का आकलन करने, आपातकालीन सेवाओं को सूचना देने और बचाव दल के पहुंचने तक प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी। साथ ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनास्थल पर भीड़ न जुटाने की अपील की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव मेहरा, आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला, एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी, युवा कल्याण समिति के बसंत शर्मा, सूर्यप्रताप और एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौजूद रही।