रुड़की में दोस्तों के साथ जन्मदिन पर कारों का काफिला निकालकर आतिशबाजी करना युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक कार को सीज कर दिया है। साथ ही युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है।
Uttarakhand: रुड़की में बड़ा हादसा, कारखाने में लगी भीषण आग, 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत
वहीं, पुलिस काफिले में शामिल अन्य युवकों और कारों को चिह्नित कर रही है। सोमवार रात करीब 20 गाड़ियों का काफिला रुड़की-लक्सर मार्ग पर आतिशबाजी करते हुए और हूटर बजाते हुए निकल रहा था। बताया जा रहा है कि नगला इमरती निवासी अनस का जन्मदिन था।
2 of 5
गिरफ्तार युवक
- फोटो : अमर उजाला
उसके दोस्तों ने जन्मदिन अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया था। दोस्तों ने काफिला लक्सर रुड़की मार्ग पर दौड़ाया। साथ ही कार की छतों पर आतिशबाजी की। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। युवक कार की खिड़कियों के शीशे खोलकर डांस करते भी नजर आए।
3 of 5
रुड़की में सड़कों पर की आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही सोशल मीडिया पर एक के बाद कई वीडियो भी वायरल हुए। वीडियो वायरल के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस हरकत में आई और युवकों को चिह्नित किया।
4 of 5
रुड़की में सड़कों पर की आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस कोवताली के एसएसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि इस मामले में अनस और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पार्टी में करीब 20-25 युवक शामिल थे। युवकों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही तीनों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है। नंबर के आधार पर कारों को चिह्नित किया जा रहा है।
5 of 5
रुड़की में सड़कों पर की आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला
युवकों ने गाड़ियों का काफिला निकाला तो रुड़की-लक्सर मार्ग पर जाम के हालात बन गए। बताया जा रहा है कि काफिला रुड़की-लक्सर मार्ग से होते हुए नगला इमरती स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंचा। वहां पर युवकों ने जन्मदिन की पार्टी की। फार्म हाउस पर भी युवकों ने देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाकर उत्पात मचाया।