फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: तेज रफ्तार कार ने दो किशोरियों को मारी टक्कर, ऐसा भयानक हादसा, CCTV फुटेज देख सिहर जाओगे आप

Wed, 01 Mar 2023 08:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Mar 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Roorkee Horrible Road Accident News speeding car hit two girls and other car crushed them Photos
रुड़की में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में मंगलौर के नारसन में हाईवे पर तेज गति से आ रही स्विफ्ट दो किशोरियों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में घुस गई। टक्कर से हवा में उछलते हुए दोनों किशोरियां सड़क के दूसरी ओर गिरीं, तो दूसरी ओर से आ रही कार ने एक किशोरी को कुचल दिया। गंभीर हालत में दोनों को आस-पास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Chamoli Accident : सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों में गिरी मैक्स, दो बरातियों की मौत और 10 घायल

बुधवार सुबह ग्राम मंडावली निवासी नरगिस (14) व इनायत (7) हाईवे पार कर दुकान से सामान लेने गई थीं। कुछ देर बाद सामान लेकर दोनों लौट रही थीं। दोनों हाईवे पर बने कट के पास पहुंची भी नहीं थी कि दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। कार की टक्कर से दोनों उछलकर विपरीत दिशा में जा गिरीं।

Roorkee Horrible Road Accident News speeding car hit two girls and other car crushed them Photos
रुड़की में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

उधर, मंगलौर की ओर से जा रही एक कार ने एक किशोरी नरगिस को कुचल दिया। सड़क पर पड़ी दोनों किशोरियों को पीछे से आ रहे वाहनों से बचाने के लिए लोग सड़क पर खड़े हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस दी।

Roorkee Horrible Road Accident News speeding car hit two girls and other car crushed them Photos
रुड़की में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल हुई दोनों लड़कियों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Horrible Road Accident News speeding car hit two girls and other car crushed them Photos
रुड़की में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की ओर से आ रही कार किशोरियों को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में घुसकर रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज आवाज के साथ ही धूल का गुबार उठा। इस धूल में एक बार को सड़क पर सामने की ओर दिखाई देना भी बंद हो गया।

विज्ञापन
Roorkee Horrible Road Accident News speeding car hit two girls and other car crushed them Photos
रुड़की में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में साजिद निवासी मंडावली ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों किशोरियों को पहले टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार सवार की तलाश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed