Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters are not safe in the state, the government should provide justice to Ankita: Jyoti

प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं, अंकिता को न्याय दिलाए सरकार : ज्योति

Sun, 15 Nov 2026 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Daughters are not safe in the state, the government should provide justice to Ankita: Jyoti
देहरादून। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, दुष्कर्म, छेड़छाड़, उत्पीड़न और हत्या की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने देवभूमि को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा, सरकार महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन प्रदेश की बेटियां अपने ही राज्य में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान ज्योति रौतेला ने हल्द्वानी, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और हरिद्वार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सामने आए महिला अपराधों के मामलों का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कई नेताओं और पदाधिकारियों के नाम भी ऐसे मामलों में सामने आए हैं। हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले में एबीवीपी से जुड़े छात्र नेता पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने पिथौरागढ़ की नन्ही परी के मामले में पीड़ित परिवार को अब तक न्याय न मिलने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह रावत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले, अल्मोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा पर लगे आरोपों और अन्य भाजपा नेताओं से जुड़े महिला उत्पीड़न के मामलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति रौतेला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दिलीप रावत की ओर से अंकिता के माता-पिता को सरकार से मिली आर्थिक सहायता लौटाने संबंधी बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस आर्थिक सहायता लौटाने के लिए तैयार है, लेकिन सरकार पहले अंकिता को न्याय दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed