आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में इस बार एक नया स्टार प्रचारक आ गया है। खास बात ये है कि ये सभी पार्टियों के साथ नजर आएगा। लेकिन ये कोई इंसान नहीं, बल्कि मशीन होगी।
2 of 8
robot for election
- फोटो : AmarUjala
जी हां मशीन, हम बात कर रहे हैं ऐसे रोबोट की जो इस बार के चुनावों में सेलिब्रिटीज के साथ खुद स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएगा। दून के आईएएआर इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक्स ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खास रोबोट तैयार किया है।
3 of 8
robot for election
- फोटो : AmarUjala
इस रोबोट की खासियत यह है कि ऑटोमेटिक मोड में किसी की भी आवाज को उसके हाव-भाव के साथ मतदाताओं तक पहुंचा सकता है। इस खास रोबोट को खरीदने के लिए पॉलिटिकल पार्टियों ने ऑर्डर कर दिए हैं।
4 of 8
amit singh negi
- फोटो : AmarUjala
आईएआर के सीईओ अमित सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने कई महीने की मेहनत के बाद यह रोबोट तैयार किया है। ऑटोमेटिक के अलावा इसे मैन्युअल भी चलाया जा सकता है।
5 of 8
amit singh negi
- फोटो : AmarUjala
किसी भी नेता का भाषण फीड करने के बाद यह नेताजी की तरह ही हाथ और गर्दन के इशारे से जनता को संबोधित करेगा। अमित नेगी के मुताबिक रोबोट की कीमत करीब दो लाख रुपये है। कई पॉलिटिकल पार्टियों ने इस खास रोबोट को बनाने के ऑर्डर दे दिए हैं। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जा रहा है, ताकि समय पर ही उन्हें रोबोट की डिलीवरी कर दी जाए।