भारी बारिश और भूस्खलन के चलते केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा बाधित रही। लामबगड़ में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे आठ घंटे बाधित रहा।
2 of 5
kedarnath foot route
- फोटो : amarujala
जबकि सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर आने से केदारनाथ की पैदल यात्रा छह घंटे बाधित रही। मलबा साफ करने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे प्रशासन ने सोनप्रयाग पैदल मार्ग से 338 यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए छोड़ा।
3 of 5
badrinath highway
- फोटो : amar ujala
शनिवार देर रात लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद हो गया था। रविवार सुबह पांच बजे जब तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के लिए वाहनों से रवाना हुए तो लामबगड़ में हाईवे बंद मिला। सुबह सात बजे बीआरओ ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया और दो घंटे की मशक्कत के बाद 9 बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
उधर, केदारघाटी में शनिवार देर रात हुई तेज बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र मुनकटिया में भारी मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया था।
5 of 5
danger zone, badrinath highway, chardham yatra
रविवार को हाईवे अवरुद्ध होने से प्रशासन की ओर से पैदल मार्ग से धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। एनएच के मजदूरों ने जेसीबी की मदद से 11 बजे हाईवे से मलबा हटाया, जिसके बाद पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।