फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलते-चलते बंद हुई कार अचानक खाई में जा गिरी, बैंक मैनेजर की मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...

Tue, 17 Apr 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Updated Tue, 17 Apr 2018 04:45 PM IST
Road accident in tehri Bank manager dead body rescue photos
accident

ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई।

Road accident in tehri Bank manager dead body rescue photos
accident

हादसे में कार सवार सिंडीकेट बैंक की नई टिहरी शाखा के प्रबंधक की मौत हो गई और स्टेट बैंक का एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मी को श्रीदेव सुमन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की वजह चलती कार का अचानक बंद होना  बताया जा रहा है।

Road accident in tehri Bank manager dead body rescue photos
accident

सोमवार सुबह देहरादून से नई टिहरी आ रही कार साढ़े नौ बजे के लगभग ताछला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नई टिहरी स्थित सिंडीकेट बैंक में प्रबंधक पद पर कार्यरत हिमांशु बर्तवाल (27) पुत्र भजन सिंह निवासी बंजरावाला (देहरादून) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident in tehri Bank manager dead body rescue photos
accident

कार चला रहा एसबीआई नई टिहरी का कर्मचारी सौरभ गौनियाल (35) पुत्र सतीश चंद्र निवासी शांति विहार अजबपुर (देहरादून) घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी आरके सकलानी और जाजल चौकी प्रभारी राजेंद्र असवाल 108 के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव और घायल को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया।

Road accident in tehri Bank manager dead body rescue photos
accident

मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के दडाकोटी गांव निवासी बैंक प्रबंधक बर्तवाल मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से स्थानीय लोग गमगीन है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed