यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी के समीप एनएच विभाग की ओर से करीब 24 मीटर लंबे स्पान के बैली ब्रिज का निर्माण कर रहा है। मौसम का साथ मिलने पर विभाग ने काम में तेजी लाई। इसके साथ ही स्यानाचट्टी में सिंचाई विभाग की ओर से यमुना नदी में बनी झील के मुहाने से मलबा हटाने का कार्य जारी है। बीते 28 जून को यमुनोत्री हाईवे का हिस्सा ओजरी में बह गया था।
Uttarakhand: ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 67 सड़कें बंद, ओजरी के पास बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:23 PM IST
सार
प्रदेश में भारी बारिश के चलते मुख्य राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ ही कई सड़कें भी बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन