ऋषिकेश में अंकिता की हत्या से गुस्साए गंगा भोगपुर और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने वनंत्रा में तोड़फोड़ की। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार से लोगों ने रिजॉर्ट को ध्वस्त करने की मांग की। मौके पर रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाओे सरीखे नारे भी लगे। गुस्साए लोग रिजॉर्ट के अंदर तक घुस आए।
Ankita Murder Case: गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, आरोपियों को पीटा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, तस्वीरें
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और जुर्म कबूलने की खबर लगते ही वनंत्रा रिजॉर्ट के बाहर गंगा भोगपुर और आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पहले पूर्व राज्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगाए।
इसके बाद कुछ युवकों ने रिजॉर्ट के शीशों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। सूचना पर चीला चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने कहा कि रिजॉर्ट को अब तक सील क्यों नहीं किया गया है। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा अभी मामले की जांच चल रही है।
2 of 5
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिंग टीम रिजॉर्ट में अंकिता के कमरे से सैंपल ले कर गई है। उन्होंने कहा कि अगर रिजॉर्ट को सील कर देंगे तो जांच कैसे होगी। इस पर लोग और भड़क गए, कुछ लोगों ने रिजॉर्ट के बाहर रखे गमलों को तोड़ दिया और पत्थरबाजी भी की।
3 of 5
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। लोगों ने रिजॉर्ट को सील न करने को लेकर एसडीएम का घेराव कर रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाओे, आरोपियों को हमें सौंपो आदि नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते भीड़ ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
4 of 5
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने पत्थर मारकर रिजॉर्ट के सभी शीशे तोड़ दिए। लोगों ने कहा कि उनको आशंका है कि अंकिता को नहर में धक्का नहीं दिया गया, उसके शव को रिजॉर्ट में ही कहीं रखा गया है। एसडीएम ने पांच लोगों को रिजॉर्ट को मौका मुआयना कराने की बात कहते हुए मनाया। लोगों ने रिजॉर्ट के कमरों, कर्मचारी आवास, फैक्टरी और कार्यालय को देखा।लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।
5 of 5
अंकिता हत्याकांड में लोगों ने रिजॉर्ट में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
लोग अंकिता के कमरे भी दाखिल होना चाहते थे, लेकिन एसडीएम ने जांच का हवाला देकर लोगों मना कर दिया। इस दौरान एसडीएम ने रिजार्ट के पीछे फैक्टरी के कर्मचारियों से भी बात की, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिला पाई। इसके बाद लोग नहर पटरी की ओर निकल गए।