मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपर जायंट्स को हराकर भले ही ipl की विजेता टीम का खिताब अपने नाम कर लिया हो लेकिन, एक प्लेयर ऐसा है जो इस टीम में न होने के बाद भी सबके दिलों पर राज कर गया।
आईपीएल-10 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेले उत्तराखंड में रुड़की के ऋषभ पंत ने अपनी शानदार बल्लेबाज से सबके दिल जीत लिए। इतनी कम उम्र में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें कोई भूल नहीं सकता।
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए तीसरे टी-20 मैच से भारतीय क्रिकेट टीम में प्रवेश करने वाले ऋषभ पंत ने पिता की मौत के बाद जो साहस दिखाया आज हर कोई उसकी सराहना कर रहा है। इतना ही नहीं विदेशों में भी ऋषभ के साहस को सराहा जा रहा है।
आईपीएल शुरू होने से पहले ऋषभ के पिता का निधन हो गया था। लेकिन ऋषभ ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए मैच खेलने का साहस दिखाया था और अच्छी पारी खेली थी। दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भी विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया।
डेयरडेविल्स के कप्तान द्रविड़ ने कहा था कि ऋषभ की तारीफ की और कहा कि इस साल ऋषभ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। आईपीएल में उन्होंने निजी दुख पर काबू पाकर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जोकि उनकी मानसिक मजबूती का दर्शाता है।