फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: जहां हुआ ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट वहां चिन्हित हैं 'ब्लैक स्पॉट', पहले भी हो चुके कई हादसे

Sat, 31 Dec 2022 08:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 31 Dec 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident In Roorkee black spot already marked on that place
रुड़की में सड़क पर ब्लैक स्पॉट - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में जहां ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ है वो पहले से ही ब्लैक स्पॉट चिन्हित है। रजवाहे के पास न केवल सड़क की बजरी उखड़ने के कारण हल्के गड्ढे हैं बल्कि रजवाहे के किनारे मिट्टी का ढेर भी है।



Rishabh Pant Accident: अधिकारियों ने कार के एक-एक पुर्जे की बारीकी से की जांच, घटनास्थल पर मिला जंपिंग प्वाइंट

साथ ही यहां सड़क की चौड़ाई भी करीब आठ फीट कम है। किसान कई बार यहां होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। शनिवार को भी इसे लेकर किसानों और टीम के बीच नोकझोंक हुई। शनिवार को जब टीम जांच के लिए पहुंची तो एनएचएआई के डीजीएम राघव त्रिपाठी को दस किसानों ने घेर लिया।

Rishabh Pant Car Accident In Roorkee black spot already marked on that place
रुड़की में सड़क पर लगे पैच - फोटो : अमर उजाला

किसानों का कहना था कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में किसानों के हंगामे के बाद प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अक्तूबर तक सभी काम पूरा करा लिया जाएगा लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। 

Rishabh Pant Car Accident In Roorkee black spot already marked on that place
किसानों की टीम से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

जब डीजीएम ने किसानों को जल्द काम कराने का आश्वासन दिया तो किसान नहीं माने और कहने लगे कि हर बार आश्वासन देकर लौट जाते हैं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गड़वाल मंडल महामंत्री अरविंद राठी, संजय, कुलदीप, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident In Roorkee black spot already marked on that place
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

ऋषभ की कार जहां दुर्घटनाग्रस्त हुई वहां पहले भी हो चुके हैं हादसे
- 28 मार्च 2019 - बस और ट्रैक्टर ट्राली टकराई थी, कई यात्री घायल हुए थे।
- 15 नवंबर 2020 - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल हुए। 
- 9 फरवरी 2021 - कार मिट्टी के ढेर से टकराई थी, गाजियाबाद निवासी पांच लोग घायल हुए थे। 
- 1 अप्रैल 2021 - कार और ट्रक की टक्कर हुई थी, तीन लोग घायल हुए थे, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। 
- 19 दिसंबर 2021 - दो बाइकें टकराई थीं, शकरपुर और बूड़पुर के दो लोग गंभीर घायल हुए थे ।
- 12 दिसंबर 2021 - एक अखाड़े की महामंडलेश्वर की कार मिट्टी के टीले के पास ट्रक से टकराई थी। इसमें कार चालक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
Rishabh Pant Car Accident In Roorkee black spot already marked on that place
ऋषभ पंत की कार यहां हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2022 में 60 लोगाें ने गंवाई जान  
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नारसन से मंगलौर और मंगलौर बाईपास पर सालभर में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित 47 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में करीब 60 लोगों की मृत्यु हुई है। सबसे अधिक मौतें कांवड़ यात्रा के दौरान हुईं। उस दौरान करीब 25 लोगों ने जान गंवाई। इनमें भी सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं नारसन क्षेत्र में हुई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed