‘भोले शंकर चले कैलाश...’ जैसे भजनों के साथ राजधानी देहरादून में भगवान शिव के भक्तों का अनोखा रैला निकला। इस दौरान टपकेश्वर महाराज ने अपने भक्तों को दर्शन दिए।
2 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
शहर में मंगलवार को निकली भोले की झांकी का करीब सौ जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में पहली बार ऋषि-मुनियों की झांकियां शामिल की गई थीं। घंटाघर पर मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे और टपकेश्वर जी के दर्शन किए। उन्होंने बम-बम भोले के जयकारे भी लगाए। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।
3 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
डीएम के आदेशों का पालन करते हुए घंटाघर पर पंद्रह 15 मिनट तक यात्रा रुकी रही और तीन बजे के बाद ही यहां से आगे बढ़ी। यात्रा के साथ ही सफाई अभियान भी चला और टपकेश्वर में दिनभर भंडारा चलता रहा।
4 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
टपकेश्वर मंदिर सेवादल की ओर से हर बार की तरह इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में ऋषि-मुनियों की झांकी और बाहरी राज्यों से आए बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में सबसे आगे डीजे, बैनर और ढोल के साथ ही गणेश जी का रथ चल रहा था।
5 of 7
religious rally of tapkeshwar maharaj
शिव-पार्वती नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, डांडिया, राजस्थानी नृत्य करते कलाकार, खाटू श्याम की झांकी, मयूर कृष्ण, शहनाई, पालकी, टपकेश्वर जी का रुद्राक्षमय शृंगार आदि झांकियां विशेष रूप से शामिल रहीं। यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे शिवाजी धर्मशाला से हुई।