फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैट में धर्मस्थल बनाए जाने को लेकर भिड़े दो समुदाय के लोग, पुलिस ने भांजी लाठियां, तस्वीरें...

Tue, 27 Mar 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Religious place dispute police lathicharge in dehradun
lathicharge

धर्मस्थल को लेकर दो समुदायों के बीच हुआ बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। देखिए...

Religious place dispute police lathicharge in dehradun
lathicharge

देहरादून के डालनवाला स्थित एमडीडीए कॉलोनी में सोमवार को एक घर को धर्मस्थल बनाने के आरोपों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। तनाव और हंगामा बढ़ने पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। वहीं, स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को आज अपने-अपने दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं।

Religious place dispute police lathicharge in dehradun
lathicharge

पिछले कुछ दिनों से एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में एक धार्मिक स्थल को लेकर स्थानीय लोगों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को एक पक्ष के कुछ बाहरी लोग यहां पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी जमा होने लगे। तनाव बढ़ने पर एसडीएम प्रत्यूष सिंह, एसपी देहात सरिता डोभाल, सीओ डालनवाला जया बलूनी, शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला राजीव रौथाण, नेहरू कॉलोनी राजेश शाह, थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन दिलबर सिंह नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को साथ बैठाकर समझौते का प्रयास किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Religious place dispute police lathicharge in dehradun
lathicharge

इसी दौरान सड़क पर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ आसामाजिक तत्वों ने देश विरोधी नारे भी लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

विज्ञापन
Religious place dispute police lathicharge in dehradun
lathicharge

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां फटकारीं। इससे भीड़ तितर-बितर हो गई। बाद में पुलिस ने गलियों में छुपे प्रदर्शनकारियों को भी दौड़ाया। करीब तीन घंटे बाद स्थिति नियंत्रित होने पर क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि देर शाम दोनों पक्ष के लोगों को बातचीत के लिए बुलाया गया। उनसे कहा गया है कि मंगलवार को दोनों पक्षों के लोग दस्तावेज के साथ पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed