{"_id":"5a2850d34f1c1b97678c01af","slug":"rbi-new-guidelines-for-2000-rupees-note-may-create-demonetisation-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब फिर से होने वाले हैं 'नोटबंदी' जैसे हालात, बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिर से होने वाले हैं 'नोटबंदी' जैसे हालात, बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Dec 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
दो हजार का नोट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई की ओर से जारी फरमान के बाद अब फिर से नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें...
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
- फोटो : SELF
राजधानी के बैंकों में एक बार फिर नोटों का संकट पैदा होने लगा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निर्देश दिए थे कि 200 और 50 रुपये के नोट ही बैंकों की ओर से बांटे जाएंगे, लेकिन बैंकों में करीब दो माह से नए नोट नहीं आए हैं। केवल दो हजार और 100 रुपये के नोटों से काम चल रहा है। इससे बैंकों में दबाव बढ़ रहा है।
200 rupee note
आरबीआई ने बीते दिनों कहा था कि चूंकि 50 और 200 रुपये के नए नोट अभी एटीएम से वितरित नहीं हो पा रहे हैं, लिहाजा एटीएम से दो हजार के ज्यादा नोटों की निकासी हो रही है। दो हजार रुपये के नोटों की बढ़ती किल्लत को देखते हुए आरबीआई ने निर्देश दिए थे कि बैंकों से 50 और 200 रुपये के नए नोट वितरित किए जाएं। लेकिन बैंकों में करीब दो माह से नए नोट नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bank holiday
बैंकों का कहना है कि इससे करेंसी की किल्लत बढ़ती जा रही है। पीएनबी के अधिकारी एस कुमार ने बताया कि लंबे समय से 50 और 200 रुपये के नोट नहीं आने की वजह से परेशानी पैदा हुई है।
विज्ञापन
2000 rupees
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बैंक शाखा और एटीएम से मजबूरी में 2000 और 100 रुपये के नोट ही देने पड़ रहे हैं। इससे बड़े नोटों की भी किल्लत बढ़ गई है।