फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद केदारनाथ धाम पहुंचेंगे निशंक, पूजा-अर्चना कर लेंगे बाबा का आशीर्वाद

Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Ramesh Pokhriyal Nishank will go kedarnath dham after become Union minister
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री निशंक का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उत्तराखंड आने के बाद अब वे सबसे पहले शनिवार को केदारनाथ जाकर बाबा केदार का आशीर्वाद लेंगे। 

Ramesh Pokhriyal Nishank will go kedarnath dham after become Union minister
केदारनाथ धाम

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि वे सुबह सवा 7 बजे धाम पहुंचेंगे। वे, यहां बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों व यात्रियों से भी बातचीत करेंगे। इधर, भाजपा के महामंत्री अजय सेमवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की अगवानी के लिए जिलाध्यक्ष कपरवाण व विधायक भरत सिंह चौधरी भी धाम में मौजूद रहेंगे। 

Ramesh Pokhriyal Nishank will go kedarnath dham after become Union minister
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री निशंक का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

पार्टी के कई कार्यकर्ता भी धाम पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे डा. निशंक बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। बता दें कि कपाट खुलने के मौके पर भी वे केदारनाथ धाम में मौजूद थे। शुक्रवार दोपहर में दिल्ली से देहरादून जौलीग्रांट पहुंचे केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramesh Pokhriyal Nishank will go kedarnath dham after become Union minister
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री निशंक का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही केंद्रीय मंत्री निशंक एयरपोर्ट से बाहर निकले भाजपा कार्यकर्ता माल्यार्पण करने और पुष्पगुच्छ भेंट करने के लिए उमड़ पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। डॉ. निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। कहा कि जिम्मेदारी मिलने के लिए वह हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते है। 

विज्ञापन
Ramesh Pokhriyal Nishank will go kedarnath dham after become Union minister
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री निशंक का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

स्वागत करने वालों में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक खजानदास, लक्सर नगर पालिका चैयरमैन अमरीश गर्ग,वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, राजन गोयल, संजय सिंह चौहान,विनय गोयल, संपूर्ण सिंह रावत, पंकज शर्मा, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बैलवाल, सोनू गोयल, लच्छीराम लोधी, संजय चमोली, पूनम चौधरी,पुरूषोत्तम डोभाल, सुबोध जायसवाल, राजकुमार पुंडीर,सुशील वर्मा,कुसुम सिद्धू, अनीता अग्रवाल,सरोज भण्डारी आदि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed