फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: अयोध्या में सज रहे बाबा केदार की भूमि में तैयार श्रीराम मंदिर के प्रतीक, लगातार बढ़ती जा रही मांग

Sat, 13 Jan 2024 12:39 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Jan 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Ram mandir pran pratishtha Shri Ram temple Symbols ready in Rudraprayag Kedarnath being decorated in Ayodhya
श्रीराम मंदिर के तैयार किए गए प्रतीक - फोटो : amar ujala

इन दिनों अयोध्या के बाजार में रुद्रप्रयाग जिले में बन रहे श्रीराम मंदिर के प्रतीक भक्तों की पहली पसंद बने हुए हैं। केदार इनोवेशन संस्था द्वारा दो माह में तीन हजार से अधिक मंदिर के प्रतीक अयोध्या के लिए आपूर्ति किए जा चुके हैं। साथ ही मांग के अनुरूप और भी प्रतीक तैयार किए जा रहे हैं।

मंदिर के प्रतीकों को पाइन वुड से तैयार किया जा रहा है। केदार इनोवेशन के संस्थापक भास्कर पुरोहित टीम के साथ बीते छह महीने से भगवान श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने में जुट गए थे। जिला मुख्यालय से लगे भटवाड़ी और तिलवाड़ा में श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने का कार्य किया जा रहा है।

इस सेंटर में पुरोहित और उनकी टीम द्वारा 3.5 इंच से लेकर चार फीट ऊंचाई तक के श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाए जा रहे हैं, जिनके मूल्य भी उसी हिसाब से निर्धारित किए गए हैं। एक प्रतीक को तैयार करने में 20 से 30 मिनट का समय लग रहा है। यहां एक दिन में 55 से 60 नग तक तैयार हो रहे हैं।

Ram mandir pran pratishtha Shri Ram temple Symbols ready in Rudraprayag Kedarnath being decorated in Ayodhya
राम मंदिर क तैयार किए गए प्रतीक - फोटो : amar ujala

3,000 से अधिक नग अयोध्या भेजे जा चुके
भास्कर ने बताया, बीते दो माह में मंदिर के सबसे छोटे से लेकर सबसे बड़े प्रतीक के 3,000 से अधिक नग अयोध्या भेजे जा चुके हैं। इन प्रतीकों को थर्माकोल के साथ गत्ते के डिब्बों में पैकिंग कर भेजा जा रहा, जिससे ये सुरक्षित रहें। सेंटर को अयोध्या से अन्य कई व्यापारियों ने भी मंदिर के प्रतीक बनाने के लिए कहा है। 

 

Ram mandir pran pratishtha Shri Ram temple Symbols ready in Rudraprayag Kedarnath being decorated in Ayodhya
केदार इनोवेशन के संस्थापक भास्कर पुरोहित - फोटो : amar ujala

सीएनसी थ्रीडी लेजर से हो रही डिजाइन की कटिंग

श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने के लिए सबसे पहले कंप्यूटर पर डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं। यहां से इन डिजाइन को सीएनसी (कंप्यूटराइज्ड न्यूमेरिकल कंट्रोल) थ्रीडी लेजर कटिंग मशीन में ट्रांसफर किया जाता है। जहां मशीन में डिजाइन के हिसाब से कटिंग की जाती है। इसके बाद काटे गए प्रत्येक हिस्से को जोड़कर प्रतीक तैयार किया जाता है। इन प्रतीक को रंगों से सजाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram mandir pran pratishtha Shri Ram temple Symbols ready in Rudraprayag Kedarnath being decorated in Ayodhya
राम मंदिर क तैयार किए गए प्रतीक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से मंगाई जा रही पाइन वुड

श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने के लिए केदार इनोवेशन सेंटर द्वारा नई दिल्ली से पाइन वुड मंगाई जा रही है। यह चार फीट लंबी व चार फीट चौड़ी शीट के आकार में होती है, जो हल्के बादामी रंग की होती है। सेंटर द्वारा एक समय में पाइन वुड के दो से तीन हजार पीस मंगाए जा रहे हैं, जिससे कार्य निरंतर चलता रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले मंत्री धन सिंह रावत-आयोग को भेजा है प्रस्ताव

विज्ञापन
Ram mandir pran pratishtha Shri Ram temple Symbols ready in Rudraprayag Kedarnath being decorated in Ayodhya
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

आठ लोगों को मिल रहा रोजगार

केदार इनोवेशन श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने के कार्य में आठ स्थानीय लोगों को रोजगार भी दे रहा है। इस कार्य में कुछ युवतियां व कुछ महिलाएं हैं, जो अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ शेष समय में प्रतीक तैयार कर रही हैं।

बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा में अयोध्या के कुछ व्यापारी आए थे और केदारनाथ मंदिर के प्रतीक देखे, जो उन्हें बहुत पसंद आए। उन्होंने केदारनाथ मंदिर की तरह श्रीराम मंदिर के प्रतीक बनाने को कहा, जिस पर यह कार्य शुरू किया गया। बीते दो माह में संबंधित व्यापारियों को उनकी मांग के हिसाब से तीन हजार मंदिर के प्रतीक भेज दिए गए हैं। - भास्कर पुरोहित, संस्थापक केदार इनोवेशन, रुद्रप्रयाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed