फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rakshabandhan, sisters tied Rakhi to brothers free buses travel gift today Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: रक्षाबंधन...बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का धागा...आज बसों में मुफ्त यत्रा का तोहफा

Sat, 09 Aug 2025 06:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Aug 2025 06:04 PM IST
सार

देशभर में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों नेअपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध उनकी सुख समृद्धि की कामना की। बदले में भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए। रक्षाबंधन के मौके पर आज बहनों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा मिला है।

विज्ञापन
Rakshabandhan, sisters tied Rakhi to brothers free buses travel gift today Uttarakhand News in hindi
भाई को राखी पहनाती बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। रक्षाबंधन से पहले डाक से भाइयों को राखी भेजने का सिलसिला जारी है। डाक विभाग में अब तक 76641 राखी पोस्ट आ चुकी हैं जिनमें से 59742 पोस्ट बांटी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


करीब 16 हजार राखियां पता गलत होने और अन्य कारणों से पोस्ट नहीं हो पाई हैं। इंडिया पोस्ट की ऑर्डिनरी राखी पोस्ट सेवा में अब तक 2647 पोस्ट दर्ज की जा चुकी हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 10 से अधिक राखियां स्पीड पोस्ट और 700 से 800 ऑर्डिनरी पोस्ट लगातार जा रही हैं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले तक भी राखियों के आने का सिलसिला जारी है। पोस्ट ऑफिस के कर्मियों पर काम का दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को भी 10785 राखी डिलीवर की गईं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आपदा से थम गईं चारधाम यात्रा की रफ्तार, धराली में आई आपदा के साथ जगह-जगह भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन


आज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा

रक्षाबंधन के मौके पर आज बहनों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा मिला है। निगम की साधारण बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ ले रही हैं। परिवहन निगम पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से वहन की जाएगी। निगम के मंडलीय महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए सभी डिपो को इसका आदेश भेज दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed