फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Landslide hinders Chardham Yatra Uttarkashi Cloudburst Dharali

Uttarakhand: आपदा से थम गईं चारधाम यात्रा की रफ्तार, धराली में आई आपदा के साथ जगह-जगह भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किल

Sat, 09 Aug 2025 08:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Aug 2025 08:35 AM IST
सार

धराली में आई आपदा के साथ जगह-जगह भूस्खलन से यात्रा बाधित हो रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना है। पांच अगस्त को धराली गांव में आई आपदा से गंगोत्री धाम का संपर्क कट गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Landslide hinders Chardham Yatra Uttarkashi Cloudburst Dharali
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के धराली व सैंजी गांव में आई आपदा के साथ जगह-जगह हो रहे भूस्खलन से चारधाम यात्रा की रफ्तार थम गई है। गंगोत्री धाम में बीते तीन दिनों से तीर्थ यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वालों की संख्या प्रतिदिन एक हजार तक पहुंच गई।

विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बारिश और आपदा की घटनाओं से चारधाम यात्रा में असर पड़ा है। केदारनाथ, बदरीनाथ मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना है। पांच अगस्त को धराली गांव में आई आपदा से गंगोत्री धाम का संपर्क कट गया है। गंगोत्री धाम में फंसे चार सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों निकाला जा चुका है। जबकि गंगोत्री जाने के लिए और कोई रास्ता नहीं है। वहीं, मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन के शुक्रवार तक केदारनाथ यात्रा पर रोक रखी थी। मौसम के अनुसार ही प्रशासन यात्रा संचालित करने का निर्णय लेगा।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी आपदा: सिलक्यारा की तरह धराली में भी तकनीक की परीक्षा लेगा मलबा, 15 फीट नीचे दबे लोगों की तलाश चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गंगोत्री धाम की यात्रा बंद है। अन्य धामों में दर्शन करने वालों की संख्या में कमी आई है। एक अगस्त को जहां चारधाम में दर्शन करने वालों की संख्या में सात से आठ हजार प्रतिदिन थी। वहीं, अब प्रतिदिन एक हजार तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed