फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन 2021: बहनों ने भाई की कलाई में बांधी प्यार की राखी, बस स्टेशन पर लगी भारी भीड़, तस्वीरें

Sun, 22 Aug 2021 04:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Aug 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 : Raksha Bandhan celebration in uttarakhand watch photos
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में भी भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सुबह से ही देवभूमि  रक्षाबंधन के रंग में रंगी नजर आई। सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। मिठाई और राखी की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। उसमें भी घेवर की मिठाई की सबसे ज्यादा  बिक्री हुई।

रक्षाबंधन 2021: धर्म के बंधन में बंधो तुम, हम बांधेंगे स्नेह का बंधन, इस गंगा-जमुनी तहजीब की हर कोई दे रहा मिसाल

हर ओर त्योहार का उल्लास दिखाई दिया। बस स्टेशन पर भी लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। रक्षाबंधन श्रावणी का पर्व इस साल कुछ विशेष महत्व रख रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. शक्तिधर शास्त्री के अनुसार इस पर्व पर गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है जो अपने आप में बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है।

रक्षाबंधन 2021: उत्तराखंड में फल-फूलों से खेली जाने वाली बगवाल आज, आस्था की अनूठी कहानी तस्वीरों में

Raksha Bandhan 2021 : Raksha Bandhan celebration in uttarakhand watch photos
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा के साथ जब बृहस्पति की युति होती है तब गजकेसरी योग बनता है। इस वर्ष यह महासंयोग बहुत शुभ है व इस पर्व के महत्व को और अधिक बढ़ा रहा है।
Raksha Bandhan 2021 : Raksha Bandhan celebration in uttarakhand watch photos
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य डॉ. शक्तिधर शास्त्री ने बताया कि भद्रा काल आज सुबह 7:57 पर समाप्त हो गया। जिसके बाद ही रक्षाबंधन पर्व मनाना बेहद शुभ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 : Raksha Bandhan celebration in uttarakhand watch photos
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व - फोटो : अमर उजाला

वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के शोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन कुछ महिलाएं और बच्चियां सूचना न मिलने के कारण पहुंच गईं। इस दौरान सीएम धामी ने उनसे राखी बंधवाई।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 : Raksha Bandhan celebration in uttarakhand watch photos
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन त्योहार के चलते हल्द्वानी और देहरादून के रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ गई।  बस में सीट पाने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed