पूरे देश के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड में भी भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सुबह से ही देवभूमि रक्षाबंधन के रंग में रंगी नजर आई। सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। मिठाई और राखी की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। उसमें भी घेवर की मिठाई की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
रक्षाबंधन 2021: धर्म के बंधन में बंधो तुम, हम बांधेंगे स्नेह का बंधन, इस गंगा-जमुनी तहजीब की हर कोई दे रहा मिसाल
हर ओर त्योहार का उल्लास दिखाई दिया। बस स्टेशन पर भी लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। रक्षाबंधन श्रावणी का पर्व इस साल कुछ विशेष महत्व रख रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. शक्तिधर शास्त्री के अनुसार इस पर्व पर गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है जो अपने आप में बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है।
रक्षाबंधन 2021: उत्तराखंड में फल-फूलों से खेली जाने वाली बगवाल आज, आस्था की अनूठी कहानी तस्वीरों में
2 of 7
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा के साथ जब बृहस्पति की युति होती है तब गजकेसरी योग बनता है। इस वर्ष यह महासंयोग बहुत शुभ है व इस पर्व के महत्व को और अधिक बढ़ा रहा है।
3 of 7
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य डॉ. शक्तिधर शास्त्री ने बताया कि भद्रा काल आज सुबह 7:57 पर समाप्त हो गया। जिसके बाद ही रक्षाबंधन पर्व मनाना बेहद शुभ रहा।
4 of 7
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व
- फोटो : अमर उजाला
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के शोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन कुछ महिलाएं और बच्चियां सूचना न मिलने के कारण पहुंच गईं। इस दौरान सीएम धामी ने उनसे राखी बंधवाई।
5 of 7
उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर्व
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन त्योहार के चलते हल्द्वानी और देहरादून के रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ गई। बस में सीट पाने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी।