फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: इस समय तक रहेगी भद्रा, 30 साल बाद बन रहे खास योग में भाई को राखी बांधे बहनें

Sun, 02 Aug 2020 06:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Aug 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: Rare Coincidence after 30 years, Know Bhadra and Shubh Muhurat for Rakhi
- फोटो : फाइल फोटो

सोमवार तीन अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन सुबह 9:28 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसलिए बहनें सुबह 9:28 बजे के बाद ही भाईयों को राखी बांधे। 

Raksha Bandhan 2020: Rare Coincidence after 30 years, Know Bhadra and Shubh Muhurat for Rakhi
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि रक्षाबंधन का पावन पर्व आगामी तीन अगस्त पूर्णिमा सोमवार को पड़ रहा है। रक्षाबंधन का यह त्योहार तीस साल बाद आयुष्मान योग में मनेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग का संयोग बन रहा है।

Raksha Bandhan 2020: Rare Coincidence after 30 years, Know Bhadra and Shubh Muhurat for Rakhi
- फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने बताया कि लगभग तीस वर्ष बाद आयुष्मान योग इस बार आया है, जो बहुत ही शुभ दायक है। अब आठ साल बाद 2028 में रक्षाबंधन के दिन आयुष्मान योग आएगा। इस दिन 9:28 के बाद ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: Rare Coincidence after 30 years, Know Bhadra and Shubh Muhurat for Rakhi
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि इस दिन ब्राह्मण समाज के लिए भी उपाकर्म के रूप में महत्वपूर्ण दिवस होता है। ब्राह्मण समाज के लोग पूजा पाठ कर जनेऊ को बदलते हैं। मान्यता है कि इस कर्म से पित्रों को भी मोक्ष मिलता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: Rare Coincidence after 30 years, Know Bhadra and Shubh Muhurat for Rakhi
- फोटो : फाइल फोटो

रक्षाबंधन के दिन रेशमी वस्त्र में केसर, सरसों, चंदन, चावल एवं दुर्वा रखकर रंगीन सूत का पूजन करने के बाद भाई के दाहिने हाथ में बांधना चाहिए। इसके बाद भाई की आरती भी करें। इससे वर्ष भर सुख समृद्धि रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed