फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज्यसभा चुनाव 2020: मात्र आठ साल की उम्र में नरेश बंसल बने राष्ट्रीय स्वयं सेवक, जानिए उनके बारे में खास बातें...

Tue, 27 Oct 2020 09:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Oct 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Election 2020:  naresh bansal is uttarakhand bjp candidate
- फोटो : File Photo

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल 50 साल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक के समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे मात्र आठ साल की उम्र में स्वयं सेवक बन गए थे। उनका सामाजिक व राजनैतिक जीवन लंबा रहा है।


 

Rajya Sabha Election 2020:  naresh bansal is uttarakhand bjp candidate
- फोटो : File Photo

कुशल नेतृत्व व बेहतर सांगठनिक कौशल के कारण पार्टी में उनकी छवि हरफनमौला की है। उनकी इसी कार्यशैली से भाजपा हाईकमान ने राज्यसभा सीट के लिए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। फरवरी 1977 में सिंचाई विभाग में संघ से संपर्क के कारण सेवा समाप्ति का नोटिस मिला। जुलाई 1977 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और बाद में उनकी नियुक्ति यूको बैंक में हुई। 

Rajya Sabha Election 2020:  naresh bansal is uttarakhand bjp candidate
- फोटो : File Photo

नरेश बंसल का जन्म देहरादून में हुआ। वे आठ वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ कर स्वयं सेवक बने। प्राइमरी शिक्षा देहरादून नगर पालिका के स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा भी देहरादून में ही हुई। 14 वर्ष की आयु में उन्होंने संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग किया। बाद में संघ के तृतीय वर्ष का शिक्षण नागपुर में लिया। उन्होंने डीएवी कालेज देहरादून से एमकॉम की शिक्षा भी प्राप्त की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajya Sabha Election 2020:  naresh bansal is uttarakhand bjp candidate
- फोटो : File Photo

नरेश बंसल ने प्रतिबंधित रामनवमी की शोभायात्रा संघर्षों के बाद प्रारंभ की। 1989 में श्रीराम शिला पूजन समिति का नगर संयोजक का दायित्व निभाया। श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन के समय गठित उत्तराखंड संवाद समिति के कोषाध्यक्ष रहे। 1972 में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक का दायित्व निभाया। नरेश बंसल 1980 से 1986 तक हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election 2020:  naresh bansal is uttarakhand bjp candidate
- फोटो : File Photo

बंसल ने चार नवंबर 2002 से 2009 तक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री के दायित्व का निर्वहन किया। 2009 से 2012 तक तत्कालीन प्रदेश भाजपा सरकार में अध्यक्ष आवास एवं विकास परिषद का दायित्व मिला।2009 से 2012 तक भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य रहे। 2012 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव अभियान समिति के सचिव का दायित्व मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed