फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Memories: अद्भुत और रोमांचक है एलिजाबेथ के महारानी बनने की कहानी, पढ़ें क्या है नैनीताल से खास कनेक्शन

Mon, 12 Sep 2022 04:51 PM IST
अलका त्यागी डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Sep 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
Queen Elizabeth 2 Memories after death: Elizabeth Nainital Connection to make Powerful Queen
क्वीन एलिजाबेथ/ जिम कॉर्बेट - फोटो : अमर उजाला

70 वर्ष के रिकॉर्ड समय तक इंग्लैंड और कई कॉमनवेल्थ देशों की महारानी रहीं, एलिजाबेथ द्वितीय का नैनीताल कनेक्शन भी रहा है। एलिजाबेथ के मात्र 26 वर्ष की आयु में विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली रानी बनने की कहानी बहुत अद्भुत और रोमांचक है।



जंगल सफारी पर निकली एलिजाबेथ ने रात पेड़ पर गुजारी थी, जब सुबह वहां से उतरीं तो पिता के निधन की वजह से वह महारानी थीं। ऐतिहासिक तथ्य है कि एलिजाबेथ द्वितीय के महारानी बनने की रात नैनीताल के बेटे जिम कॉर्बेट उनके साथ थे और महारानी बनने के बाद सबसे पहले कॉर्बेट ने ही उन्हें देखा था।

यूट्यूबर की बढ़ेगी मुश्किल: अंडरग्राउंड हुए कटारिया को बाहर निकालने के लिए अब देहरादून पुलिस उठाएगी ये कदम

70 साल पहले पांच फरवरी,1952 को राजकुमारी एलिजाबेथ अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ केन्या के जंगल की यात्रा पर थीं। इस दौरान प्रसिद्ध शिकारी प्रकृतिवादी जिम कॉर्बेट भी उनके साथ थे और राजकुमारी ने उन्हें भी अपने साथ ट्री टॉप पर रहने के लिए आमंत्रित किया। जिम ने एक गाइड के रूप में जंगल में प्रिंसेस और रॉयल पार्टी के साथ दिन बिताया था।

Trending Videos
Queen Elizabeth 2 Memories after death: Elizabeth Nainital Connection to make Powerful Queen
पुस्तक ‘ट्री टॉप’ - फोटो : अमर उजाला

रात में जब राजकुमारी सो गईं तब कॉर्बेट ने पेड़ पर लगाई गई 30 फिट की सीढ़ी के कोने में बैठकर राजकुमारी की रक्षा के लिए सारी रात जागकर बिताई। कॉर्बेट ने इस पूरी घटना का वर्णन अपनी पुस्तक ‘ट्री टॉप’ में विस्तार से किया है। कॉर्बेट ने लिखा है कि उस रात जो हुआ उससे अनजान राजकुमारी ने अगली सुबह फिर से जानवरों का फिल्मांकन शुरू कर दिया।

Queen Elizabeth 2 Memories after death: Elizabeth Nainital Connection to make Powerful Queen
जिम कॉर्बेट

बाद में शाही लॉज में लौट आईं, जहां उन्हें बताया गया कि इंग्लैंड के सम्राट और राजकुमारी के पिता किंग जॉर्ज षष्ठम का निधन हो गया। हालांकि, एलिजाबेथ का राज्याभिषेक दो जून 1953 को किया गया, लेकिन सम्राट की दो पुत्रियों में बड़ी होने के नाते पहले से तय था कि किंग जॉर्ज की मृत्यु के बाद वे ही महारानी बनेंगी और छह फरवरी को ही वे महारानी बन गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Queen Elizabeth 2 Memories after death: Elizabeth Nainital Connection to make Powerful Queen
महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : ANI

उल्लेखनीय है कि किंग जॉर्ज 1947 में भारत की स्वतंत्रता के दौरान भारत के अंतिम सम्राट भी रहे। जिस लॉज में एलिजाबेथ ने अगली रात गुजारी उसकी विजिटर बुक में कॉर्बेट ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए लिखा ‘दुनिया के इतिहास में पहली बार, एक युवा लड़की एक शाम राजकुमारी के रूप में पेड़ पर चढ़ी और अपने सबसे रोमांचक अनुभव के बाद वह अगले दिन एक रानी के रूप में नीचे उतरीं। ईश्वर उसे आशीर्वाद दे’। 

विज्ञापन
Queen Elizabeth 2 Memories after death: Elizabeth Nainital Connection to make Powerful Queen
महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : ANI

वर्ष 1955 में लिखित ट्री टॉप कॉर्बेट की अंतिम पुस्तक थी जिसे ऑक्सफोर्ड इंडिया ने प्रकाशित किया था। इसकी प्रस्तावना लार्ड हेली ने लिखी और इसमें चित्रण रेमंड शेफर्ड ने किया था। जिम कॉर्बेट का जन्म नैनीताल में 1875 में हुआ था। क्रिस्टोफर विलियम और मेरी जेन कॉर्बेट की आठवीं संतान थे। उनके पिता मल्लीताल में पोस्टमास्टर थे। लगभग 72 वर्ष मुख्यत: नैनीताल और उत्तराखंड में व्यतीत करने के बाद 1947 में वे केन्या चले गए थे, जहां 1955 में उनका निधन हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed