{"_id":"60e28bcc8ebc3ed83c700be3","slug":"pushkar-singh-dhami-new-cm-of-uttarakhand-discontent-has-stopped-but-knot-of-displeasure-is-not-open-yet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: असंतोष थमा पर अभी खुली नहीं नाराजगी की गांठ, शपथ के बाद चुपचाप चले गए हरक और सतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: असंतोष थमा पर अभी खुली नहीं नाराजगी की गांठ, शपथ के बाद चुपचाप चले गए हरक और सतपाल
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:01 PM IST
सार
महाराज और हरक चुपचाप कार्यक्रम स्थल से चले गए। उनके खामोशी के साथ चले जाने के बाद चर्चाएं गरमा उठी कि असंतोष बेशक थम गया लेकिन गांठ नहीं खुली है।
विज्ञापन
1 of 6
सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत ने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर नाराजगी की चर्चाओं पर विराम तो लगाया, लेकिन जिस अंदाज में वे समारोह स्थल से विदा हुए, उसे लेकर फिर चर्चाएं शुरू हो गईं।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सभी मंत्री मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने अपने एजेंडे पर बात की। लेकिन महाराज और हरक चुपचाप कार्यक्रम स्थल से चले गए। उनके खामोशी के साथ चले जाने के बाद चर्चाएं गरमा उठी कि असंतोष बेशक थम गया लेकिन गांठ नहीं खुली है।
राजभवन में रविवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे, जो समारोह में पहुंचते ही कैबिनेट मंत्रियों में सबसे पहले सतपाल महाराज व हरक सिंह रावत से मिले। समारोह में कार्यर्ताओं के बीच इस बात को लेकर चर्चा थी कि भाजपा के ये दोनो दिग्गज नाराज बताए जा रहे हैं।
इनसे मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य मंत्रियों एवं विधायकों से मिले। शाम ठीक 5 बजकर 9 मिनट पर मुख्यंत्री ने शपथ ली। जिसके बाद उनकी टीम के अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।
2 of 6
राजभवन मेंं शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह का समापन किया। सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल सहित कई कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका आभार जताते हुए नजर आए। इसके कुछ देर बाद राजभवन से कार्यकर्ताओं का आभार एवं मीडिया से बातचीत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यकर्ताओं के बीच चले आए, लेकिन कैबिनेट मंत्री डा.हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज कार्यकर्ताओं एवं मीडिया के बीच नजर नहीं आए। जिसे इन दोनों दिग्गजों की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
3 of 6
सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं के बीच इस बात को लेकर चर्चाएं थी कि हरक सिंह रावत एवं सतपाल महाराज सहित कुछ लोग नाराज चल रहे हैं। इन्हें लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि ये समारोह में आएंगे भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरक सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
शपथा ग्रहण के लिए बने मंच के पास सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत एक साथ बैठे थे। कैबिनेट मंत्रियों में सतपाल महाराज ने सबसे पहले और डा.हरक सिंह रावत ने दूसरे नंबर पर शपथ ली। शपथ लेने के बाद कैबिनेट मंत्रियों में गणेश जोशी व बंशीधर भगत सहित ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री से हाथ मिलाकर उन्हें गले लगाया, लेकिन कुछ कैबिनेट मंत्रियों का रिस्पांस ठंडा नजर आया।
विज्ञापन
5 of 6
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री परंपरागत वेशभूषा में नअर आए। जो काली टोपी पहने थे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह नजर आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।