फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल: पर्यटकों का उमड़ा रेला, हल्द्वानी से सरोवर नगरी तक लगा जाम, सभी पार्किंग फुल, तस्वीरें...

Sun, 04 Jul 2021 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jul 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: All parking Full after Tourist Huge Rush in Nainital And Traffic Jam, Photos
नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से जगह-जगह जाम लगा रहा। सुबह से शाम तक पर्यटकों की आवाजाही से प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। पुलिस और प्रशासन अंदाजा नहीं लगा सका कि इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक आ जाएंगे। रानीबाग से नैनीताल तक सड़कों पर जाम लगा रहा। इससे पर्यटक भी परेशान नजर आए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।



देहरादून: वीकेंड पर चिड़ियाघर में उमड़ी भीड़, दो महीने बाद पहली बार पहुंचे इतने पर्यटक, तस्वीरें...

शनिवार से ही नैनीताल में पर्यटक आने शुरू हो गए थे। इसके चलते रविवार को नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। पर्यटकों की भीड़ के चलते शहर की छोटी बड़ी सभी पार्किंग फुल हो गईं। देर शाम तक दोपहिया वाहनों से ही डीएसए मैदान एक ओर से फुल हो गया।

दोपहर बाद जब पंजाब, दिल्ली और यूपी के पर्यटक आने लगे तो भीमताल मार्ग और नैनीताल मार्ग पर जाम लग गया। रानीबाग में वाहनों के लंबी कतार लगने पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में यातायात निरीक्षक के साथ काठगोदाम और मुखानी थाने की पुलिस फोर्स लगाई गई।

इस दौरान पुलिस ने गौलापार से नैनीताल जाने वाले वाहनों को रोक दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने गौला पुल के पास बड़े वाहनों को रोक दिया था। पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों को शहर के जाने पर भी रोक लगा दी। जाम के चलते पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Uttarakhand News: All parking Full after Tourist Huge Rush in Nainital And Traffic Jam, Photos
नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

इधर, पुलिस ने वाहनों को पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे की तरफ मोड़ दिया। कालाढूंगी रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को लालडांठ की ओर मोड़ा गया। पुलिस के घंटों प्रयास के बाद यातायात सामान्य हो सका। शाम के समय रोके गए बड़े वाहनों को ऊपर जाने के लिए छोड़ दिया।

Uttarakhand News: All parking Full after Tourist Huge Rush in Nainital And Traffic Jam, Photos
नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल की यातायात व्यवस्था डगमगाती देख पुलिस ने दोपहर 12 बजे से नारायण नगर, पाइंस और रूसी बाईपास में पर्यटकों के वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। साथ ही शहर के भीतर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस जुटी रही। इधर नारायण नगर और रूसी बाईपास में जिला प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्थाएं नहीं होने से पर्यटक पूरे दिन परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: All parking Full after Tourist Huge Rush in Nainital And Traffic Jam, Photos
नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में पर्यटकों की आमद से रविवार सुबह से शाम तक सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। इसके चलते पुलिस को सड़कों पर व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पुलिस को यातायात सुचारू करने के लिए पर्यटकों के वाहनों को शहर के बाहर रोकना पड़ा और शटल सेवा शुरू करनी पड़ी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: All parking Full after Tourist Huge Rush in Nainital And Traffic Jam, Photos
नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल से पहले रूसी बाईपास व नारायण नगर में वाहन रोककर पार्किंग व्यवस्था तो शुरू कर दी गई लेकिन जिला प्रशासन व्यवस्थाएं करना भूल गया। वहीं मोबाइल शौचालय भी शोपीस बने रहे। रूसी बाईपास और नारायण नगर में पर्यटकों के लिए खाने पीने की व्यवस्थाएं नहीं थीं। स्थिति यह रही कि रूसी बाईपास में लाखों की लागत से बने शौचालय में ताला लटका रहा और पर्यटक सड़क किनारे शौच करते रहे। पानी की व्यवस्था न होने से भी पर्यटक परेशान रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed