{"_id":"5c6986aabdec2217fc33ed32","slug":"pulwama-attack-martyr-virendra-singh-wife-told-for-revenge-to-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहादत से कुछ देर पहले ही हुई थी पति से बात, अंत्येष्टि के बाद पत्नी बोली, 'खून का बदला खून से चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत से कुछ देर पहले ही हुई थी पति से बात, अंत्येष्टि के बाद पत्नी बोली, 'खून का बदला खून से चाहिए'
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Feb 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद वीरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलवामा में शहीद हुए वीरेंद्र सिंह राणा की पत्नी रेनू की बात पति से हमले के कुछ देर पहले ही हुई थी। उनका कहना है कि आतंकियों और पाकिस्तान को सबक सिखाना ही होगा। बोलीं कि खून का बदला खून से लेना होगा।
2 of 5
शहीद वीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
रविवार को शहीद के गांव मोहम्मदपुर भुड़िया में वीरेंद्र सिंह के घर काफी संख्या में सुबह से ही नाते रिश्तेदार सांत्वना देने पहुंच गए थे। शहीद वीरेंद्र सिंह की गमजदा पत्नी ने इस दौरान बताया कि 14 फरवरी की सुबह करीब सात बजे उनका फोन आया। उन्होंने बताया था कि नाश्ता करने के बाद गाड़ी में बैठ गए हैं।
3 of 5
शहीद वीरेंद्र सिंह
इसके बाद फोन बंद हो गया। रेनू राणा ने कहा कि नौकरी मिली तो बच्चों को खूब पढ़ा लिखाकर अफसर बनाएंगी। पाकिस्तान की कायराना हरकत पर कहा कि आतंकियों को छोड़ना नहीं चाहिए। बदल लेना ही होगा और खून का बदला खून से ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
martyr virendra singh
घर के आंगन में बैठे पिता दीवान सिंह, बड़े भाई जयराम, भतीजे राहुल और रिश्तेदार प्रवेश कुमार मौर्य आदि ने कहा कि अब तो सिर्फ वीरेंद्र की यादें रह गईं हैं। वीरेंद्र में देशभक्ति का जज्बा और जुनून था, लेकिन अब सिर्फ यादें ही रह गईं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
martyr virendra singh
शहीद वीरेंद्र सिंह की पत्नी रेनू ने बताया कि वर्ष 2012 में जब उनके पति वीरेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ में तैनात थे, तब नक्सलियों के बम ब्लास्ट में उनकी गाड़ी का एक ओर का हिस्सा उड़ गया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।